किम कर्दाशियां ने खुद लीक किया अपने बाथरूम का वीडियो, फैंस ने देखा तो पूछे ऐसे सवाल
नई दिल्ली। हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किम कर्दाशियां अकसर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वे अचानक अपने बाथरूम का वीडियो शेयर कर चर्चाओं में आ गईं। दरअसल उन्होंने एक बड़े बाथरूम का वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस बाथरूम में कुछ अजीब है जो आम लोगों के लिए समझ पाना बेहद मुश्किल है। अब वे किम से ऐसे अजीब बाथरूम को लेकर कमेंट में ढेरों सवाल कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Kim Kardashian Snapchat 🍑 (@kimkardashiansnap) on
किम के बाथरूम में बिना बेसिन का सिंक
किम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा बाथरूम आलीशान तो है लेकिन वहां सिंक में बेसिन ही नहीं। ऐसे में किम के फैंस ने इसको लेकर किम से सवाल कर कर के आफत कर दी है कि भला ये कैसे संभव है? कैसा अजीब बाथरूम है ये? बता दें कि दरअसल ये मिनिमेलिस्ट सिंक है जिसमें पानी अपने आप एक होल के भीतर ही जाता है।

बाथरूम में कांच की दीवार, पीछे दिखी हरियाली
किम के इस बाथरूम वीडियो में दीवार कांच की है और उसके पीछे हरियाली नजर आ रही है। आम तौर पर ऐसे खुले बाथरूम देखने को नहीं मिलते। यही वजह है कि किम ने इस नए और खूबसूरत बाथरूम का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बाथरूम टूर।

बाथरूम में रखे हैं सोफे
ये बेहद अजीब है लेकिन वीडियो में किम के खूबसूरत बाथरूम में बाथटब के बाहर सोफे भी रखे हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस आलीशान और अनोखे बाथरूम को समझने में किम के फैंस को काफी दिक्कत हो रही है लेकिन किम को ये बेहद पसंद है यही वजह है कि उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि किम सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर खूब चर्चाओं में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की गांधीनगर सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications