विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरियाई टीम का प्रतिनिधित्व कर सकती है किम जोंग उन की बहन

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया और साथ कोरिया के बीच हाल के दिनों में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। पिछले पूरे साल कोरियाई प्रायद्वीप पर न्यूक्लियर हमले के तनाव लेकर इस साल अब तक दोनों देशों के बीच दो बार मुलाकात हो चुकी है। अगले महीने फरवरी में साउथ कोरिया में विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरिया भी अपने एथलीट्स भेजेगा, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों के बीच शांति को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं। इस बीच नॉर्थ कोरियाई एथलीट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए लेडी रवाना है, जो नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर कीम जोंग उन के सबसे करीबी मानी जाती है।

 किम यो जोंग लेकर जाएगी अपनी टीम

किम यो जोंग लेकर जाएगी अपनी टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग विंटर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए अपने देश की टीम को साउथ कोरिया लेकर जाएगी। किम यो जोंग ना सिर्फ अपनी टीम के साथ रहेगी, बल्कि वो प्रतिनिधित्व भी करती नजर आएगी। हालांकि नॉर्थ कोरिया की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन साउथ कोरियाई मीडिया के मुताबिक, किम जोंग उन पार्टी में नंबर दो ऑफिसियल और उनकी बहन किम यो जोंग को टीम की प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जा सकता है।

किम जोंग उन अपनी बहन को भेज सकते हैं

किम जोंग उन अपनी बहन को भेज सकते हैं

किम यो जोंग से पहले मिलिट्री कमिशन चोए रियोंग हाए को भेजा जा सकता था, लेकिन उन पर यूएन ने ट्रेवल सेंक्शन लगाने की वजह से रियोंग हाए नॉर्थ कोरिया नहीं छोड़ सकते हैं। ऐसे में किम जोंग उन अपनी बहन को ही साउथ कोरिया भेज सकते हैं। हाल ही में हुई बैठक में तय हुआ था कि विंटर ओलंपिक गेम्स में आइस हॉकी के लिए नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया की साझा टीम होगी।

साउथ कोरिया जाने वाली किम परिवार से पहली सदस्य होगी

साउथ कोरिया जाने वाली किम परिवार से पहली सदस्य होगी

किम जोंग उन ने अपनी बहन किम यो जोंग को पिछले साल पार्टी में खास जगह दी थी। सियोल में नेशनल डिप्लोमेटिक अकेडमी के प्रोफेसर शिन बियोमचुल ने कहा कि अगर किम यो जोंग अपनी टीम के साथ आती है, तो वे किम परिवार से साउथ कोरिया आने वाली पहली सदस्य होगी। बता दें कि इसी साल जनवरी के पहले सप्ताह में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच 25 महीनों बाद मीटिंग हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+