नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया को दी परमाणु हमले की धमकी
सियोल, 05 अप्रैल। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन साउथ कोरिया को परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध के खिलाफ हैं लेकिन अगर साउथ कोरिया सैन्य टकराव चाहता है तो हम नॉर्थ कोरिया की सेना परमाणु का इस्तेमाल कर सकती है। किम जोंग की बहन किम यो जोंग सत्तारूढ़ पार्टी में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री का हाल में एक चर्चा के दौरान देश की सैन्य क्षमता के बारे में बात की थी। उनके इस बयान पर किम यो जोंग ने कहा कि साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री के बयान से आपसी संबंध और खराब हो गए हैं, जिसके चलते सैन्य तनाव और बढ़ गया है।

बता दें कि दक्षिण कोरिया के मंत्री सुह वूक ने कहा था कि उनके देश के पास कई तरह की मिसाइलें हैं, जोकि सटीक रेंज में हमले कर सकती हैं, उन्होंने कहा कि हमारी मिसाइलें उत्तर कोरिया के किसी भी ठिकाने पर सटीक हमला करने की क्षमता रखती हैं। हमारे पास उत्तर कोरिया की मिसाइलों का सटीक जवाब देने वाली मिसाइलें हैं, यही नहीं साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया को अपना दुश्मन बताया। वहीं दक्षिण कोरिया के मंत्री के इस बयान पर उत्तर कोरिया का कहना है कि इस बयान के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
गौर करने वाली बात है कि नॉर्थ कोरिया पहले भी कई बार कह चुका है कि अगर साउथ कोरिया या अमेरिका उन्हें चुनौती देंगे तो हम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल जिस तरह से नॉर्थ कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है उसी के चलते दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने नॉर्थ कोरिया को लेकर बयान दिया और देश की मिसाइल ताकत का जिक्र किया था। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि नॉर्थ कोरिया आने वाले समय में मिसाइलों का परीक्षण और बढ़ा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications