किम जोंग उन के नाम के बूम कंडोम- सेक्स टॉयज से भरे बाजार, तानाशाह की अंडरवियर भी काफी कीमती
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन इतना सीक्रेटिव है कि वो अपनी पर्सनल कार मर्सिडीज में एक टॉयलेट लेकर चलता है। वो किसी पर भरोसा नहीं करता।
वॉशिंगटन, फरवरी 08: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक के बाद एक मिसाइलों का परीक्षण कर रहे हैं और दुनिया में इस तानाशाह बादशाह ने कोहराम मचा रखा है। पिछले हफ्ते भी किम जोंग उन ने मिसाइलों का परीक्षण किया है और अमेरिका की धमकी को नजरअंदाज कर किम जोग उन ने आगे भी मिसाइलों का परीक्षण करने की बात कही है। लेकिन, इन सबके बीच किम जोंग उन के नाम के सामानों से बाजार पटता जा रहा है।

किम जोंग उन के नाम का सामान
इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप किम जोंग उन के प्रशंसक हैं या फिर आलोचक... किम जोंग उन को लेकर जहां दुनियाभर की सरकारें सशंकित रहती हैं, वहीं लोगों के बीच किम जोंग उन एक तरह से जोकर की तरह बिक रहे हैं। बाजार में किम जोंग उन की थीम वाले कई तरह के अजीबोगरीब सामान बिक रहे हैं और आप चाहें तो किम जोंग उन कंडोम से लेकर किम जोंग उन अंडरवियर तक खरीद सकते हैं।

कंडोम से लेकर अंडरवियर तक...
बाजार में किम जोंग उन की तस्वीर वाले कंडोम, अंडरवियर, कैलेंडर, थोंग्स, कंडोम, और यहां तक कि सेक्स टॉयज भी उपलब्ध हैं, जिन पर परमाणु हथियारों के लिए पागल निरंकुश तानाशाह किम जोंग उन का मुस्कराता हुआ चेहरा चमक रहा है। 38 साल के किम जोंग उन ने भले ही मानवता के खिलाफ कई अपराधों को अंजाम दिया हो और भले ही किम जोंग उन एक क्रूर तानाशाह हो सकता है, लेकिन वो हर तरह के कपड़ों और निकनेक में खुद को चमकने से नहीं रोक सकता है। किम जोंग उन की तस्वीर वाली इन सभी चीजों को अमेरिकी ऑनलाइन कंपनी CAFE PRESS से खरीदा जा सकता है।

काफी महंगे बिक रहे सामान
रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की तस्वीरों वाले ये सामान लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खासकर किम जोंग के हंसने वाली तस्वीरों की बाजार में काफी डिमांड है। वहीं, किम जोंग उन की तस्वीर वाले अंडरवियर की कीमत करीब 15 से 20 डॉलर है और कंपनी ने दावा किया है कि, ये किम जोंग उन की तस्वीर वाला अंडरवियर काफी अच्छी क्वालिटी की है और रिंगस्पन कॉटन से बना है। कंपनी ने कहा है कि, इस अंडरवियर को पहनने वाला शख्स खुद को शरारती महसूस कर सकता है।

किम जोंग बूम कंडोम
वहीं, एक कंडोम बनाने वाली कंपनी ने अब बाजार में किम जोंग उन की तस्वीरों वाली एक कंडोम भी लॉंच कर दी है और इस कंडोन का नाम 'किम जोंग बूम कंडोम' है। किम जोंग बूम कंडोम के एक पैकेट की कीमत 3 डॉलर के करीब है और पैकेट के ऊपर 'बूम' शब्द के साथ किम जोंग की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर है। इस कंडोम को आप sayitwithacondom.com वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस प्रोडक्ट के साथ कंपनी ने लिखा है कि, 'अपने नए बूम कंडोम के साथ सर्वोच्च नेता का जश्न मनाएं।'

मिसाइल प्रोग्राम पर तंज
किम जोंग उन कंडोम के आर्टवर्क में कहा गया है कि, 'स्टडी में पता चला है कि, सही तरीके से कंडोम का इस्तेमाल करने पर गर्भ धारण करने का खतरा 98 फीसदी तक कम हो जाता है और स्टडी में ये भी पता चला है कि, उत्तर कोरिया के मिसाइल 98 फीसदी तक अप्रभावी हैं।'

किम जोंग उन सेक्स टॉयज
इसके अलावा रैंचियर की तरफ किम जोंग उन की थीम वाला सेक्स टॉय भी बाजार में उतारा गया है, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपये है। किम जोंग उन सफेद वाइब्रेटर में परमाणु मिसाइल पर हाथ रखते हुए किम का एक कार्टून है और इसमें 10 अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स हैं। यदि आप एक टैमर उपहार की तलाश में हैं, तो आप Etsy से £14.95 के लिए किम जोंग-उन 2022 कैलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एक कैलेंडर भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसमें किम जोंग उन की अलग अलग 12 तस्वीरें हैं। वहीं, वेलेंटाइन डे के सम्मान में लाल गुलाब पकड़े हुए किम जोंग की फोटोशॉप्ड तस्वीर की भी बिक्री हो रही है, वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुस्कुराते हुए किम जोंग उन का कार्टून भी काफी प्रसिद्ध हो रहा है।

किम जोंग का पॉटी भी प्रसिद्ध
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन इतना सीक्रेटिव है कि वो अपनी पर्सनल कार मर्सिडीज में एक टॉयलेट लेकर चलता है। वो किसी पर भरोसा नहीं करता। इसलिए उसने अपनी कार में ही सारे इंतजाम कर रखे हैं। किम जोंग- को सार्वजनिक शौचालयों पर भरोसा नहीं है क्योंकि उसे लगता है कि उसका मल अगर दुश्मनों के हाथों में लग गया तो वो उसके खिलाफ उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उसकी पॉटी से उसके बारे में सारे राज जाने जा सकते हैं। उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लोग ले सकते हैं।

पॉटी से तानाशाह के हेल्थ अपडेट
नेताओं के लिए एक नियमित सार्वजनिक बाथरूम का उपयोग करना "अकल्पनीय" होगा लेकिन ये सच है। बता दें किंग जोंग की हेल्थ पिछले कुछ वर्षों में काफी बहस का विषय बनी हुई हैं है और पॉटी से तानाशाह के हेल्थ अपडेट मिल सकते हैं इसलिए वो इसकी इतनी सिक्रोटी करता है। कहा जा रहा है कि किंग जोंग हाल ही में गिरने के बाद पतले हो गए हैं। कहा जाता है कि सुप्रीम लीडर के भोजन में काफी सुधार हुआ है, जिसमें लक्ज़री स्विस चीज़, लॉबस्टर और अल्कोहल को कट कर दिया गया है। सूत्रों का दावा है कि प्रतिदिन 10 बोतल तक शराब पीने के बाद उसने अब अपना रास्ता बदल लिया है।विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि उन्हें "दिल का दौरा पड़ सकता है जिसके बाद उसने अपने मोटापे को कंट्रोल करने के लिए उपाय किए।












Click it and Unblock the Notifications