जानिए क्यों किम जोंग उन अपने 'पर्सनल टॉयलेट' के साथ ट्रंप से मिलने पहुंचे सिंगापुर

Recommended Video

    Kim Jong Un अपनी Portable Toilet के साथ Donald Trump से मिले, जानें क्यों | वनइंडिया हिंदी

    सिंगापुर। अमेरिका राष्ट्रपति से एतिहासिक मुलाकात के लिए जब नॉर्थ कोरिया सुप्रीम लीडर किम जोंग उन सिंगापुर के लिए निकले तब वे अपने साथ ना सिर्फ अपने स्पेशल कमांडो और बख्तरबंद कार ले गए, बल्कि एक पोर्टेबल टॉयलेट भी साथ लेकर गए हैं। डेली एनके के मुताबिक, किम जोंग जोंग जब भी ट्रेन या अपनी मर्सिडीज कार में यात्रा करते हैं, तो साथ में वे अपना टॉयलेट भी लेकर चलते हैं। यूएसए टूडे और साउथ कोरिया का सबसे बड़ा न्यूजपेपर चोसुलिल्बो ने इस खबर को पु्ष्टि की है। हालांकि, अपनी यात्रा के साथ पोर्टेबल टॉयलेट ले जाना दुनिया को थोड़ा विचित्र जरूर लग रहा है, लेकिन किम जोंग उन के साथ यह कोई नई बात नहीं है।

    नॉर्थ कोरिया कोई कोताही नहीं बरतना चाहता

    नॉर्थ कोरिया कोई कोताही नहीं बरतना चाहता

    नॉर्थ कोरिया अपने सुप्रीम लीडर के साथ किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता है और वो भी तब जब अमेरिका के साथ मीटिंग हो रही है। किम जोंग उन के साथ पोर्टेबल टॉयलेट इसलिए ले साथ रहता है क्योंकि उनके स्टूल (मल) की किसी तरह के जांच न की जा सके या उस पर किसी तरह का परीक्षण न किया जा सके।

    किम के स्टूल की जांच ना हो इसलिए साथ लेकर चलते हैं टॉयलेट

    किम के स्टूल की जांच ना हो इसलिए साथ लेकर चलते हैं टॉयलेट

    हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किम अपने साथ टॉयलेट ले गए। इससे पहले अप्रैल में कोरिया समिट के दौरान भी किम जोंग उन के साथ उनका अपना टॉयलेट था। नॉर्थ कोरियाई गार्ड कमांडो यूनिट में काम कर चुके ली यू कियोल ने कहा कि नॉर्थ कोरिया सुप्रीम लीडर शुरू से ही अपने टॉयलेट साथ लेकर चलते हैं। कियोल ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि किम अपने साथ टॉयलेट इसलिए जाते हैं, क्योंकि उनके स्टूल का परीक्षण कर उनकी हेल्थ के बारे में कोई जानकारी न प्राप्त कर सके।

    कैपेला होटल में एतिहासिक मुलाकात

    कैपेला होटल में एतिहासिक मुलाकात

    सिंगापुर के कैपेला होटल में दोनों नेताओं ने आज मुलाकात की है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरियन लीडर किम जोंग उन ने सिंगापुर समझौता साइन किया है। किम ने कहा कि अब दुनिया बड़ा बदलाव देखेगी। वहीं, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ मुलाकात जितनी किसी ने उम्‍मीद नहीं की होगी उससे भी बेहतर रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+