Khamenei Family: इजरायल-अमेरिका ने खामेनेई के पूरे कुनबे को किया बर्बाद, दामाद-बहू और पोती की भी मौत
Khamenei Family: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत के बाद तनाव अपने चरम पर है। हालिया घटनाक्रम ने पूरे मध्य पूर्व ही नहीं वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में न सिर्फ खामेनेई, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है। इसमें ईरानी सेना में टॉप कमांडर रह उनके दामाद और बहू भी शामिल हैं है। ईरान ने इस घटना के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के एक सुरक्षित परिसर को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। शुरुआती स्ट्राइक में ही खामेनेई मारे गए। ईरान का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी हमले रोकने का कोई संकेत नहीं दिया है।

Khamenei Family: खामेनेई के परिवार के कई लोगों की मौत
- ईरानी मीडिया और अमेरिकी मीडिया ने भी खामेनेई के परिवार से बेटी, पोती, दामाद मोहतबा खामेनेई और बहू जहरा हद्दाद अदेल की मौत की पुष्टि है।
- इस हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) के कई शीर्ष अधिकारी भी मारे गए।
- इनमें ग्राउंड फोर्स कमांडर मोहम्द पकपूर (Mohammad Pakpour), पूर्व रक्षा मंत्री आमिर नसीरजद्देह (Amir Nasirzadeh) और खामेनेई के करीबी सलाहकार अली शमखानी (Ali Shamkhani) शामिल हैं।
- इसके अलावा कुद्स फोर्स से जुड़े इस्माइल कानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की भी खबर है।
Iran Supreme Leader Death: सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भी जारी रहेगी जंग
ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबित, सुप्रीम लीडर खामेनेई के मौत के बाद भी ईरान अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जंग जारी रखेगा। ईरानी मीडिया ने दुबई स्थित एक सीआईए सुविधा को मिसाइल स्ट्राइक में निशाना बनाने की पुष्टि की है। दूसरी ओर, इजरायल डिफेंस फोर्स ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले जारी रखने की बात कही है। विश्लेषकों का मानना है कि इस संयुक्त हमले का मकसद सिर्फ सैन्य नेतृत्व को खत्म करना नहीं बल्कि ईरान की सत्ता संरचना को कमजोर करना भी है।
खामेनेई के परिवार के सदस्यों की मौत से सत्ता के उत्तराधिकार को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। खामेनेई की मौत के बाद अहमद वाहिदी को ईरान की सत्ता की बागडोर सौंपी गई है, लेकिन अभी सत्ता के लिए टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications