‘हमास की तरह भारत पर करेंगे हमला’, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी
खालिस्तानी आतंकवादी और सिक्ख फॉर जस्टिस गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को चेतावनी दी है कि वे भारत पर उसी तरह हमला करेंगे जैसे हमास ने इजराइल पर हमला किया था।
खालिस्तानी आतंकी ने एक नया वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार को और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है। पन्नू ने इजराइल में हमास के हमले से सीख लेने की सलाह दी है।

खालिस्तानी आतंकी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह 40 सेकंड का वीडियो है जिसमें गुरपतवंत सिंह ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस वीडियो में पन्नू ने पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं माना है और इसे आजाद कराने की मांग की है।
इस वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू कहता है, 'इजराइल पर आज फिलिस्तीन का हमला हो रहा है। पीएम मोदी को इस हमले से सीख लेनी चाहिए। इजराइल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अगर भारत हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू कर देंगे।"
वीडियो में पन्नू आगे कहता है, "अगर भारत ने पंजाब पर अपना अतिक्रमण जारी रखा, तो निश्चित रूप से प्रतिक्रिया होगी। इसके लिए मोदी और भारत सरकार जिम्मेदार होंगे। सिक्ख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है। वोट पर भरोसा रखें। पंजाब के अलग होने का दिन निकट आ गया है। वोटिंग चाहते हैं या आपको गोली चाहिए?"
इससे आगे आतंकी पन्नू कहता है कि यदि पंजाब में रहने वाले लोग फिलिस्तीन की तरह हिंसा शुरू कर दें तो स्थिति विध्वंसक हो जाएगी। पन्नू ने कहा कि पंजाब को भारत आजाद कर दे। यदि भारत ऐसा नहीं करता है तो उसे भी इजराइल की तरह भयानक मंजर देखना पड़ेगा।
खालिस्तानी आंतकी पन्नू ने इस वीडियो के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रिया मिल रही है। सुशांत सरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि अब अमेरिका और कनाडाई सरकार इस खालिस्तानी आतंकी की धमकी पर क्या कहना चाहेंगे?
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications