कनाडा के बाद लंदन में भी खालिस्तान समर्थन मचा रहे बवाल, कर रहे विरोध प्रदर्शन, फोर्स तैनात
विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ खालिस्तानी समर्थकों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से देखने को मिला है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भारत विरोधी नारा लगा रहे हैं। इस दौरान उच्चायोग में ब्रिटिश सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी दिख रही है। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाई कमीशन के सामने सड़क की दूसरी तरफ ही सीमित रखा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के हाथ में हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर के साथ तख्तियां दिखाई दे रही हैं।
प्रदर्शनकारियों की ब्रिटेन सरकार से मांग है कि वे भी कनाडा सरकार की तर्ज पर सिखों के मामले में भारत की दखलअंदाजी को बंद कराने का काम करे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शकारियों ने कहा, "कनाडा सरकार ने जिस तरह अपनी संसद में भारत के बारे में कहा उससे वहां भारत सरकार की दखलअंदाजी स्पष्ट हुई। भारत सरकार की ओर से हम सिखों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।"
इस दौरान आगे ये भी कहा गया कि, "पिछले 40 वर्षों से यह कहा जाता रहा है कि देश-विदेश में भारत सरकार की बहुत दखलअंदाजी है। जो नहीं होनी चाहिए थी।"
आपको बता दें कि लंदन में खालिस्तान समर्थकों का दुस्साहट बढ़ता जा रहा है। इससे जुलाई में भारतीय उच्चायोग के बाहर 30-40 खालिस्तानी समर्थकों के इकट्ठा होने की खबर आई थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान लंदन में 'किल इंडिया' नाम से एक रैली भी निकाली थी। इस रैली का नेतृत्व परमजीत सिंह पम्मा ने किया था।
इस दौरान सेंट्रल लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लगे तिरंगे को उतारने की कोशिशें भी की गई थी। भारत ने इसकी औपचारिक शिकायत करते हुए वहां बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications