Nimisha Priya की मौत की सजा पर असमंजस बरकरार, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
Nimisha priya Case: केरल की नर्स निमिषा प्रिया केस में सोमवार देर रात बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी फांसी की सजा को रद्द कर दिया गया है लेकिन मंंगलवार को विदेश मंत्रालय के ट्वीट ने इस मामले में असमंजस पैदा कर दिया है।
दरअसल विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि यमन में 2017 के एक हत्या मामले में दोषी ठहराई गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के ग्रैंड मुफ्ती कांतापुरम एपी अबुबकर मुसलियार के कार्यालय द्वारा सोमवार देर रात ये जारी की गई थी कि 'हत्या के आरोप में निमिषा प्रिया को यमनी अधिकारियों द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा को पलट दिया गया है।'
ध्यान रहे, केरल की मूल निवासी निमिषा प्रिया को अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर की हत्या के आरोप में यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। ग्रैंड मुफ्ती एपी अबुबकर मुसलियार के हस्तक्षेप और यमनी अधिकारियों से पुनर्विचार के अनुरोध के बाद उनकी फांसी, जो मूल रूप से 16 जुलाई को होने वाली थी, को एक दिन पहले अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। वहीं ग्रैंड मुफ्ती की बदौलत अब निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द हो गई है।

निमिषा प्रिया की फांसी की सजा का फैसला रद्द
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय का कहना है कि यमनी राजधानी सना में एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद उनकी मृत्युदंड पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। कार्यालय ने कहा, "निमिषा प्रिया की मृत्युदंड, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था, को पलट दिया गया है। सना में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में पहले अस्थायी रूप से निलंबित की गई मृत्युदंड को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया गया।"

यमन में मासूम बेटी ने निमिषा की अपील के लिए पहुंची थी
निमिषा प्रिया की 13 वर्षीय बेटी मिशेल और उनके पति थॉमस सहित प्रिया का परिवार, भारतीय ईसाई प्रचारक केए पॉल के साथ मिलकर यमनी अधिकारियों से प्रिया को रिहा करने की अपील करने के लिए यमन पहुंचा। पीटीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, मिशेल को मलयालम और अंग्रेजी में बोलते हुए "आई लव यू, मम्मा" आई मिस यू मम्मा कहते हुए सुना जा सकता है।
ग्रैड मुफ्ती की बदौलत ही माफी की सजा हुई माफ
भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कांतापुरम एपी अबुबकर मुसलियार ने निमिषा प्रिया की फांसी पर अस्थायी रोक लगाने में बड़ी भूमिका निभाई, जो मूल रूप से 16 जुलाई को होने वाली थी। एक बयान में, ग्रैंड मुफ्ती ने कहा था कि उन्होंने भारत के यमन के साथ सीमित राजनयिक जुड़ाव के कारण हस्तक्षेप किया, जो मामले में प्रमुख बाधाओं में से एक था।
2017 से हत्या के आरोप में यमन की जेल में बंद थी निमिषा प्रिया
निमिषा प्रिया को जुलाई 2017 में यमनी नागरिक तालल अब्दो महदी की हत्या के लिए 2020 में दोषी ठहराया गया था। 2023 में, हाउथी की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने उनकी सजा को बरकरार रखा और उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। उन्हें मौत की पंक्ति में रखा गया था और 16 जुलाई, 2025 को उन्हें फांसी दी जानी थी।'
Inaccurate information being shared by individuals on Nimisha Priya case: Sources
— ANI Digital (@ani_digital) July 29, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/f9IjX5HuqX#NimishaPriya #Yemen #DeathRow pic.twitter.com/GPDiBToyXH












Click it and Unblock the Notifications