Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

न्यूज एंकर को नहीं मिली थी सैलरी, न्यूज पढ़ते वक्त ही मांगने लगा पैसे, पूरी दुनिया में वायरल हुआ Video

केबीएन टीवी चैनल का एंकर न्यूज पढ़ना रोककर बीच बुलेटिन में सैलरी मांगने लगा।

जॉम्बिया, जून 26: दुनिया का हर इंसान मेहनत करता है ताकि पैसे कमा सके, लेकिन कुछ संस्थाएं अपने कर्मचारियों को पैसे देने में आनाकानी करने लगती हैं और मजबूरन वहां काम करने वालों को काफी दिक्कत होने लगती है। जॉम्बिया में एक न्यूज एंकर के साथ भी ऐसा ही हुआ। लेकिन, न्यूज एंकर ने संस्थान से पैसे मांगने का अनूठा रास्ता अपनाया और न्यूज पढ़ते-पढ़ते ही संस्थान से सैलरी मांगने लगा। जॉम्बिया के न्यूज एंकर का वीडियो अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    न्यूज एंकर को नहीं मिली थी सैलरी, न्यूज पढ़ते वक्त ही मांगने लगा पैसे
    न्यूज पढ़ते वक्त मांगे पैसे

    न्यूज पढ़ते वक्त मांगे पैसे

    वीडिया में दिख रहा है कि केबीएन टीवी पर न्यूज पढ़ने के लिए एंकर तैयार रहता है और वो पहले कुछ बड़ी खबरें बताना शुरू करता है और अगले ही पल वो शो को रोक लेता है और सैलरी मांगना शुरू कर देता है। एंकर ने कहना शुरू किया 'हर कोई काम करता है ताकि उसे पैसे मिल सके, लेकिन, केबीएन चैनल ने मुझे अभी तक सैलरी नहीं दी है। सिर्फ मुझे ही नहीं, मेरे साथ काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को अभी तक सैलरी नहीं मिली है।' ये पूरा वाकया शनिवार शाम का बताया जा रहा है और समाचार पढ़ते वक्त सैलरी मांगने वाले इस एंकर का नाम कबिंदा कलीमिना है। और उसने अपने संस्थान पर सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया है।

    सैलरी मांगने का अजब तरीका

    सैलरी मांगने का अजब तरीका

    सोशल मीडिया पर एंकर कबिंदा कलीमिना द्वारा सैलरी मांगने का ये अजब तरीका पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है और लोग कबिंदा कलीमिना का समर्थन कर रहे हैं और संस्थान से अपने कर्मचारियों को सैलरी देने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एंकर कबिंदा कलीमिना सो को पढ़ना शुरू करता है और हेडलाइंस पढ़ने के बाद अपने चैनल पर आरोप लगाना शुरू कर देता है। एंकर कबिंदा कलीमिना कहता है 'खबरों से थोड़ा दूर, लेडीज एंड जेंटलमन, हम भी इंसान हैं और हमें भी पैसे चाहिए होते हैं। दुर्भाग्य से केबीएन चैनल हमें सैलरी नहीं दे रहा है। शेरोन के साथ ही केबीएन के बाकी कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं मिली है, जिसमें मैं खुद भी शामिल हूं। हमें भुगतना करना होगा।'

    चैनल ने फौरन लिया ब्रेक

    एंकर कबिंदा कलीमिना ने जैसे ही चैनल पर न्यूज पढ़ते वक्त सैलरी मांगना शुरू किया, ठीक वैसे ही चैनल ने ब्रेक ले लिया और फौरन एंकर कबिंदा कलीमिना को ऑफ एयर कर दिया गया। हालांकि, उसके बाद एंकर कबिंदा कलीमिना ने अपने फेसबुक पेज पर उसका वीडियो अपलोड किया और उसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुर पर लिखा है कि 'हां, मैंने लाइव टीवी पर ऐसा किया है, ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि ज्यादातर जर्नलिस्ट बोलने से डरते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि जर्नलिस्ट को बोलना नहीं चाहिए।' एंकर कबिंदा कलीमिना के वीडिया फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। फेसबुक पर कई लोगों ने कॉमेंट कर उनके इस कदम को बहादुरी भरा बताया है और उनके संस्थान की सैलरी नहीं देने के लिए आलोचना की है।

    संस्थान की प्रतिक्रिया

    संस्थान की प्रतिक्रिया

    एंकर कबिंदा कलीमिना के वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और दुनिया की तमाम मीडिया संस्थान ने इसे कवर किया है और लाखों लोगों ने इस खबर को अभी तक शेयर किया है। जिसके बाद केबीएन टीवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। केबीएन टीवी की तरफ से एंकर कबिंदा कलीमिना को शराबी बताया गया है और शराब पीकर ऑन एयर घृणित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक केबीएन टीनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैनेडी माम्बवे ने फेसबुक पर ही एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'केबीएन टीवी के बारे में बोले गये एक शराबी के व्यवहार से हम हैरान हैं। कबिंदा कलीमिना एक टेम्परोरी एंकर है और सभी कर्मचारियों को सैलरी दिया गया है। और उसके आरोप पूरी तरह से गलत हैं'।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+