Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान प्लेन क्रेश की वजह आई सामने, पक्षी के टकराने से नहीं इस कारण से हुआ हादसा
Kazakhstan Plane Crash: कजाजिस्तान से रूस जा रहा अज़रबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास हुए इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई है। 67 यात्रियों को ले जा रहा विमान कैसे अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया, इसके कारणों का पता चल गया है।
कजाकिस्तान मीडिया के अनुसार बुधवार को पश्चिमी कजाकिस्तान के शहर के पास हुए अज़रबैजान एयरलाइंस के यात्री विमान में ये हादस विमान के अंदर ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट के कारण हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही इस पर सवार यात्री बेहोश होने लगे थे।

बता दें कजाकिस्तान के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अज़रबैजान एयरलाइंस के विमान में अस्पष्ट उल्लंघन पाए गए हैं। दुर्घटना के कारण पर सवाल उठ रहे हैं। दुर्घटना की वजह पहले पक्षियों के टकराना बताया जा रहा था लेकिन अब असली वजह में ये खुलासा हुआ है कि यात्री से भरे विमान में ऑक्सीजन टैंक विस्फोट के कारण विमान आग के गोले में तब्दील हो गया।।
जानें कब और कहां हुआ विमान क्रैश?
बता दें अज़रबैजान एयरलाइंस फ्लाइट J2-8243 25 दिसंब को अपने निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर चली गई और कैस्पियन सागर के विपरीत तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुखद बात यह है कि विमान अक्टाऊ हवाईअड्डे से महज तीन किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजरबैजान एयरलाइंस के इस विमान में उस समय 67 लोग सवार थे, जिनमें 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य शामिल थे। दुर्घटना के बावजूद, 25 लोग बच गए और उन्हें मलबे से घायल अवस्था में निकाल लिया गया है।
प्लेन क्रैश हादसे के तुरंत बाद किया दावा निकला झूठा
गौरतलब है कि दुर्घटना के तुरंत बाद जानकारी दी गई थी कि अज़रबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर 190 बाकू से ग्रोज़्नी के लिए उड़ान भर रहा था जब वह पक्षियों के झुंड से टकरा गया। इससे विमान को आपात्कालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हाालांकि ये अब साफ हो चुका है कि विमान में रखे ऑक्सीजन ट्रैंक में विस्फोट होने से दुर्घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications