पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात

काठमांडूः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के नेपाल दौरे पर गए हैं। शुक्रवार शाम पीएम मोदी की नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। इससे पहले पीएम मोदी की नेपाल की राष्ट्रपति से मुलाकात हुई थी। बता दें, पीएम मोदी पहली बार साल 2014 में नेपाल गए थे। ये तीसरी बार है जब पीएम मोदी नेपाल गए हैं।

Kathmandu Pm Modi meets Nepal PM KP Sharma Oli in Kathmandu

शुक्रवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। काठमांडू में पीएम मोदी को नेपाल की सेना ने परेड ग्राउंड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के विदेश मंत्री से की भी मुलाकात की। आज पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे नेपाल के जनकपुर पहुंचे, यहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। नेपाल में पीएम मोदी ने संखुवासभा जिले में पनबिजली संयंत्र का शिलान्यास का भी प्लान है।

शुक्रवार को पीएम मोदी इससे पहले नेपाल के जनकपुर के जानकी मंदिर पहुंचे और पूजा की। यहां पीएम मोदी का स्वागत 121 किलो की माला पहनाकर किया गया।

पीएम मोदी ने जनकपुर के जानकी मंदिर में माता सीता के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि यहाँ आकर मनोकामना पूरी हुई। यहीं पर जानकी मंदिर में पीएम मोदी ने झाल भी बजाया और भजन की धुन पर झूमते दिखाई दिये। इस दौरान मंदिर में ढेरों साधु-संत मौजूद थे। पीएम मोदी भक्ति भाव में पूरी तरह डूबे दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव: इस चुनाव में भाजपा की ताकत और कमजोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+