'शर्मनाक है, कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धोने को पानी नहीं और', Pak एक्ट्रेस ने Video शेयर कर निकाला गुस्सा
Karachi airport no water Viral Video: वर्ल्ड बैंक और आईएमएम के सामने गरीबी का रोना रोकर कर्ज मांगने वाले पाकिस्तान की स्थिति बद से बद्दतर हो चुकी है। आतंकियों को पालने और अपनी सेना पर पानी की तरह पैसा बहाने वाले पाकिस्तान की बदहाली की हर दिन पोल खुल रही है। अब पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हिना बेयत ने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खस्ता हालत की पोल खोली है।
पाकिस्तान एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस हिना बेयत ने कराची एयरपोर्ट के वॉशरूम में पानी की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान सरकार की बखिया उधेड़ रही हैं ।

धोने को पानी नहीं, परमाणु बम बनाने का जश्न मना रहा
एक्ट्रेस हिना बेयत का ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान 1998 में बनाए परमाणु परीक्षण का जश्न यौम-ए-तकबीर के रूप में मना रहा है। एक्ट्रेस ने वीडियो में कराची एयरपोर्ट के अंदर नजर आ रही है। पीछे एयरपोर्ट का नजारा अस्त-व्यस्त सा नजर आ रहा है बच्चों के रोने की आवाजें आ रही है।
एक्ट्रेस बोली- देश जश्न मना रहा और वॉशरूम में पानी नहीं
वीडियो में हिना बेयत ने कहा, " मैं कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी हूं और आज का दिन पाकिस्तान जब यौम-ए-तकबीर का जश्न मना रहा है, यहां एयरपोर्ट पर किसी वॉशरूम में पानी नहीं है। बच्चे बाथरूम जा रहे हैं लेकिन पानी नहीं है, लोग वजू करना चाहते हैं लेकिन पानी नहीं है।
ये वाकई शर्मनाक है..
पाकिस्तान की सीनियर एक्ट्रेस ने गुस्साते हुए कहा," हमारे एयरपोर्ट, हमारे इंस्टीट्यूशन और हमारा सिस्टम इस कदर कैसे बिगड़ गया? ऊपर से कोई ये मानने को तैयार नहीं है कि ये गलतियां हैं जिन्हें तुरंत ठीक करने की जरूरत हैं। नई ट्रेनों, नए प्रोजेक्ट्स की बात हो रही है लेकिन यहां जो पहले से सिस्टम मौजूद है जैसे एयरपोर्ट के वॉशरूम में पानी की व्यवस्था, उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। ये वाकई शर्मनाक है।
यूजर्स बोले- कृपया भारत जल संधि रद्द करने का दोष न दें"
सोशल मीडिया पर ये वीडियो ManhasAnupama नाम की यूजर ने 29 मई को दोपहर में शेयर किया है जिस पर लोग कमेंट कर मजे ले रहे हैं। यूजर्स कह रहे 'कृपया भारत जल संधि रद्द करने का दोष न दें"। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुझे पाकिस्तान के लोगों पर वाकई तरस आता है, लेकिन तुम्हारे पास सेना को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications