अमेरिका में मारे गए श्रीनिवास की पत्नी सुनयना ने अमेरिकी सरकार से पूछा-अब हमें यहां रहना चाहिए?
श्रीनिवास कुचीवोतला की हत्या को 48 घंटे भी नहीं गुजरे थे जब उनकी विधवा सुनयना दुमाला ने अमेरिकी मीडिया के सामने आने का फैसला किया।
हस्टन। श्रीनिवास कुचीवोतला की हत्या को 48 घंटे भी नहीं गुजरे थे जब उनकी विधवा सुनयना दुमाला ने अमेरिकी मीडिया के सामने आने का फैसला किया। मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखें नम थीं। पर उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिकी सरकार और अमेरिकी जनता को अपना संदेश दे दिया।

सुनयना दुमाला ने कहा कि मुझे इस सरकार से जवाब चाहिए कि वो नफरत की बुनियाद पर हुई इस हत्या और हिंसा को रोकने के लिए क्या करने जा रहे हैं। सुनयना ने कहा कि वो सिर्फ अपने पति के लिए नहीं बल्कि हर नस्ल के लोगों, एशियाई, अफ्रीकी, अमेरिकी के लिए ये यह जरूरी सवाल उठा रही हैं जिन लोगों ने इस तरह की हिंसा में अपने लोगों को खोया है।
आपको बताते चले कि श्रीनिवास कुचीवोतला की हत्या के बाद अमेरिका और सोशल मीडिया में बहुत लोगों ने इस हमले को राष्ट्रपति ट्रंप के अप्रवासियों के खिलाफ दिए गए बयानों से जोड़ा है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोच को हास्यापद करार दिया है। आपको बताते चले कि स्थानीय पुलिस ने इस हमले को अभी नस्लीय हमले की श्रेणी में शामिल नहीं किया है।
सुनयना दुमाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब कभी अखबारों में गोलीबारी की खबर छपती थी तो वो और उनके पति अक्सर बातें करते थे कि क्या अमेरिका में रहना सच में सुरक्षित है या फिर लौट चलना चाहिए। इस पर श्रीनिवास कहते थे कि अभी कुछ दिन और रुक कर देखना चाहिए।
सुनयना ने भरे हुए गले और डबडबाई आंखों के संग बातचीत करते हुए कहा कि अब मैं अपनी पति की मां को क्या जवाब दूंगी। क्यों मैं उनके बेटे को नहीं बचा पाई।
सुनयना ने बताया कि हमलावर ने बड़े गर्व के साथ एक बार में जाकर कहा कि उसने दो मुसलमानों को गोली मार दी है। उन्होंने कहा कि हमलावर ने रंग के आधार पर कैसे ये फैसला किया? क्या रंग ये बताता है कि आदमी मुसलमान है, हिंदू है या ईसाई?
-
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications