56 साल की हुईं कमला हैरिस, बाइडेन बोले- अगले साल व्हाइट हाउस में मनाएंगे बर्थडे

वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस मंगलवार को 56 साल की हो गई। मंगलवार को उनके जन्मदिन पर डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कामना की कि वो अपना अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में मनाएं। अपने जन्मदिन के मौके पर कमला हैरिस ने लोगों से वोट करने का आग्रह किया है।

Kamala Harris turns 56, Joe Biden Wishes Next One At White House With Ice Cream

जो बाइडेन ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, कमला हैरिस को जन्मदिन की बधाई। अगले साल आइसक्रीम के साथ इस दिन को व्हाइट हाउस में मनाएंगे। बाइडेन ने इस मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में शायद हम बर्थडे गर्ल को मैडम वाइस प्रेसिडेंट कहकर बुलाएंगे।

पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने भी हैरिस को जन्मदिन की बधाई दी है।बता दें कि अगले महीने होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों में कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। अगर कमला हैरिस यह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह पहली महिला होंगी जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनेंगी। बता दें कि वहीं दूसरी ओर जो बाइडेन भी अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। कमला हैरिस के साथ कल उनकी भतीजी मीना हैरिस का भी जन्मदिन था। कमला हैरिस ने ट्वीट कर उन्हें भी बधाई दी।

इसी बीच कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस की ओर से ट्वीट की गई एक तस्वीर को लेकर अमेरिका में हिंदू समुदाय के बीच बेहद नाराजगी है। तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है और समुदाय ने इसके लिए मीना से माफी की मांग की है। पेशे से वकील और बाल पुस्तकों की लेखक 35 वर्षीय मीना ने अब वह ट्वीट हटा दिया है। तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है जो महिषासुर के तौर पर पेश किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संहार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+