'कमला हैरिस पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार है', बोले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज
Kamala Harris News: डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज ने कमला हैरिस की खूब तारीख की है। टिम वाल्ज ने कहा है कि कमला हैरिस पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ''कमला हैरिस अनुभवी और अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं।''
टिम वाल्ज ने कहा है कि कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप को पस्त कर देंगी। वाल्ज की टिप्पणी बुधवार को शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी के नामांकन को स्वीकार करने के बाद आई है।

ये भी पढ़ें- 'मैं उसे पैर के नीचे', कमला हैरिस पर WWE दिग्गज की घिनौनी नस्लीय टिप्पणी, भारतीयता का किया अपमान
टिम वाल्ज कमला हैरिस और जो बाइडेन को लेकर क्या कहा?
60 वर्षीय वाल्ज ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करना मेरे जीवन का सम्मान है।" इस दौरान टिम वाल्ज ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को चार साल के मजबूत, ऐतिहासिक नेतृत्व" के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "कमला हैरिस तैयार हैं। वो हर काम और चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।''
टिम वाल्ज बोले- कमला हैरिस हमारे अधिकारों के लिए लड़ेंगी
इसके बाद उन्होंने समर्थकों को उनके 2024 अभियान के लिए एक रैली में नेतृत्व किया। टिम वाल्ज ने कहा, "मैं आपके बारे में नहीं जानता, मैं इन लोगों पर पृष्ठ बदलने के लिए तैयार हूं। आगे बढ़ो, मेरे साथ कहो, हम पीछे नहीं हटेंगे!''
टिम वाल्ज ने जयकार कर रही भीड़ से कहा कि हैरिस उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ''चाहे आप कोई भी हों, कमला हैरिस खड़ी होंगी और आपकी आजादी के लिए लड़ेंगी ताकि आप अपनी पसंद का जीवन जी सकें। क्योंकि यही हम अपने लिए चाहते हैं। और यही हम अपने पड़ोसियों के लिए भी चाहते हैं।''
ये भी पढ़ें- 'डोनाल्ड ट्रंप की उड़ गई नींद, वो कर सकती है'; कमला हैरिस के समर्थन में बराक ओबामा का जोरदार भाषण












Click it and Unblock the Notifications