'मैं उसे पैर के नीचे', कमला हैरिस पर WWE दिग्गज की घिनौनी नस्लीय टिप्पणी, भारतीयता का किया अपमान

Hulk Hogan on Kamala Harris: अमेरिका की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महत्वपूर्ण पार्टी से किसी भारतीय मूल की शख्सियत को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस फैसले से बुरी तरह से चिढ़ गये हैं और उन्हीं में से एक नाम है WWE रेसलर हल्क होगन, जिन्होंने कमला हैरिस पर घिनौनी नस्लीय टिप्पणियां की हैं।

WWE के दिग्गज पहलवान और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हल्क होगन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और उनकी भारतीय विरासत का भद्दा मजाक उड़ाया है।

Hulk Hogan on Kamala Harris

उन्होंने अमेरिका के ओहियो में थर्स्टी काउबॉय बार में एक कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस के शरीर पर जोरदार प्रहार करने और अपने खास कुश्ती के मूव का जिक्र कर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है। होगन उस समय अपनी नई बीयर का प्रचार कर रहे थे।

आपको बता दें, कि 59 वर्षीय कमला हैरिस एक भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं।

सोमवार को नई बीयर के प्रचार कार्यक्रम के दौरान हल्क होगन ने कई विवादास्पद बयान दिए और कहा, कि "क्या आप चाहते हैं कि मैं किसी को पटक दूं? क्या आप चाहते हैं कि मैं कमला हैरिस को पटक दूं?"

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा, कि "क्या कमला हैरिस गिरगिट है? क्या वह भारतीय है?"

इस दौरान उन्होंने अपने खास कुश्ती के दांव का भी जिक्र किया और अपने प्रशंसकों से पूछा, "क्या आप चाहते हैं, कि मैं कमला पर (इस तरह से) पैर रखूं?"

यह घटना ठीक एक महीने पहले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में 77 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में होगन के जोशीले भाषण के बाद हुई है। मिल्वौकी में कार्यक्रम के दौरान, होगन ने मंच पर जोरदार भाषण देते हुए नाटकीय ढंग से अपनी शर्ट उतारकर ट्रम्प-वेंस टैंक टॉप दिखाया था।

डेली मेल के अनुसार होगन ने यहां तक ​​कहा कि उनकी टिप्पणी से काफी प्रतिक्रिया उत्पन्न हो सकती है, लेकिन फिर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "यह मैं नहीं कह रहा था। यह बीयर बात कर रही थी।"

ट्रंप और जेडी वेंस भी उड़ा रहे हैं कमला हैरिस का मजाक

कमला हैरिस की मां भारतीय-अमेरिकी थीं और पिता जमैका-अमेरिकी थे और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस भी कमला हैरिस पर इसी तरह की जातिगत टिप्पणियां कर रहे हैं।

जुलाई के अंत में राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होने के बाद ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ व्यक्तिगत हमले काफी तेज कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस को 'सनकी और पागल' भी कह चुके हैं।

पिछले दिनों एक भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, कि "वह हमेशा से भारतीय मूल की थी, और वह केवल भारतीय विरासत को बढ़ावा दे रही है। मुझे नहीं पता था, कि वह ब्लैक थी, लेकिन कई साल पहले वो अचानक ब्लैक बन गई और अब वह अश्वेत के रूप में जानी जाना चाहती हैं। इसलिए मुझे नहीं पता, कि वह भारतीय हैं या अश्वेत?"

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट यानि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने कमला हैरिस को 'गिरगिट' कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+