काबुल: फहीम मिलिट्री एकेडमी पर हमला करने वाले 3 हमलावर मारे गए

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के फहीम सैन्य अकादमी पर बंदूकधारियों ने हमला किया। स्थानिय लोगों का कहना है कि ये हमला सुबह के पांच बजे हुआ। काबुल के रहने वाले मोहम्मद का कहना है कि सैन्य अकादमी के बाहर धमाका सुबक पांच बजे के करीब हुआ। पिछले एक घंटे से फायरिंग हो रही है।

Kabul Explosions hit area near the Marshal Fahim National Defence University

एमओडी के प्रवक्ता डवलात वजीरी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस हमले में तीन हमलावरों को मारा जा चुका है, वहीं एक को गिरफ्तार किया गया है। एक हमलावर की अभी भी तलाश चल रही है।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये हमला किसी आतंकी संगठन द्वारा किया गया है या अकादमी का कोई अपना मामला है।

मिलिट्री एकेडमी पर हमले ने भारत की चिंता भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि इस एकेडमी में भारतीय सैनिक भी ट्रेनिंग के लिए मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+