Justin Trudeau: ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी, मीडिया के सामने रोने लगे कनाडा के PM ट्रूडो, क्या है पूरा मामला?
Justin Trudeau: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों से अमेरिका में इंपोर्ट किए गए समानों पर अतिरिक्त टैरिफ लागाने की घोषणा कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने कनाडा और मेक्सिको से इंपोर्ट किए गए समानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अमेरिकी टैरिफ की बात करते हुए भावुक हो गए।

ट्रूडो के आंख से निकले आंसू
कनाडा के प्रधानमंत्री के तौर पर वे अपने आखिरी मीडिया ब्रीफिंग में भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने पीएम के तौर पर अपने 9 साल के कार्यकाल और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति पर बोलते हुए भावुक दिखाई दिेए उनकी आखों में आंसू निकल आए। बता दें कि इस साल के जनवरी में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें Donald Trump Tariff on India: अमेरिकी टैरिफ से बच सकता है भारत! जानिए India का क्या है प्लान?
हर दिन कनाडाई लोगों को पहले रखा- ट्रूडो
अपने भाषण में जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, मैंने इस कार्यालय में हर दिन कनाडाई लोगों को पहले रखा और लोगों का साथ दिया। यही कारण है कि मैं आपको यह बताने के लिए यहां पर हूं। और आप लोगों को भविष्य में भी निराश नहीं करेंगे।
अपने भाषण में ट्रूडो ने ट्रंप की शुल्क धमकी का भी जिक्र किया और कनाडियों से आने वाले कठिन समय का सामना करने के लिए एकजुट होने की अपील की।
ये भी पढ़ें Donald Trump Tariff: 'अमेरिकी योजनाओं के अनुसार करेंगे कार्रवाई', कनाडा और चीन ने ट्रंप को दी धमकी
गिरती लोकप्रियता के कारण दिया था इस्तीफा
बता दें कि, ट्रूडो ने जनवरी में बढ़ती आंतरिक असहमति और गिरती लोकप्रियता के कारण अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। वह अपने उत्तराधिकारी के नियुक्त होने तक अंतरिम प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
लिबरल पार्टी रविवार(9 मार्च) को अपना नया नेता चुनने की उम्मीद है। जो अक्टूबर में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
ट्रंप ने टैरिफ को स्थगित कर दिया है
बता दें कि ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर लगाए गए टैरिफ को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। जिससे उपभोक्ताओं और कंपनियों को राहत मिली है। क्योंकि ट्रंप के घोषणा के बाद से ही शेयर बाजार में कोहराम मच गया था। पूरी दुनिया में ट्रेड वॉर जैसा माहौल बन गया था।












Click it and Unblock the Notifications