Gaza City में Live Reporting कर रही थी जर्नलिस्ट, बगल वाली बिल्डिंग पर गिरा रॉकेट, फिर भी डटी रही रिपोर्टर
एक महिला जर्नलिस्ट लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी और उनसे कुछ ही दूरी पर एक रॉकेट जाकर गिरता है। लेकिन, फिर भी महिला जर्नलिस्ट लगातार रिपोर्टिंग करती रहती है।
गाजा, मई 14: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग के हालात हैं और छोटी-मोटी युद्ध लगातार चल भी रही है। इन सबके बीच दुनियाभर के जर्नलिस्ट रिपोर्टिंग करने के लिए येरूशल और गाजा सिटी में पहुंच चुके हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है जब युद्ध को कवर करने के दौरान पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और गाजा सिटी में भी एक महिला जर्नलिस्ट अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग करती रही। गाजा में जिस वक्त महिला पत्रकार रिपोर्टिंग कर रही थी उसी वक्त महिला से कुछ दूर जाकर रॉकेट गिरा। लेकिन इसके बाद भी महिला रिपोर्टिंग से पीछे नहीं हटी और जान-जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग करती रही। ये पत्रकार अलजजीरा के लिए रिपोर्टिंग कर रही थीं।

जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग
गाजा सिटी वो इलाका है, जहां हमास एक्टिव है और इजरायल लगातार हमास को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ, गाजा से ही हमास लगातार इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है और इन घटनाओं को कवर करने के लिए सौ से ज्यादा जर्नलिस्ट गाजा, येरूशलम के अलग अलग इलाकों में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला जर्नलिस्ट लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी और उनसे कुछ ही दूरी पर एक रॉकेट जाकर गिरता है। इस दौरान जिस बिल्डिंग पर रॉकेट गिरता है, वो पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो जाता है। बावजूद इसके महिला जर्नलिस्ट लाइव रिपोर्टिंग बंद नहीं करती है।
गाजा की रहने वाली हैं योमाना
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो में दिख रही महिला पत्रकार का नाम योमाना अल सईद है और वो गाजा की ही रहने वाली हैं और वो इन दिनों इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष को कवर कर रही हैं। योमाना अल सईद जिस वक्त लाइव रिपोर्टिंग कर रहीं थी, उसी वक्त उनके कुछ दूरी पर एक रॉकेट गिरता है। रॉकेट को आते हुए पत्रकार योमाना अल सईद देखती भी हैं और वो थोड़ा घबरा जाती हैं। वो कैमरे पर बोलती दिखती हैं कि उनके सामने से रॉकेट आ रहा है और रॉकेट गिरने वाला है। इस दौरान उनके पीछे पूरा गाजा शहर दिखाई पड़ता है।

आसान नहीं है लाइव रिपोर्टिंग
पत्रकार योमाना अल सईद पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन इस हमले में वो खतरे में पड़ सकती थीं। योमाना अल सईद से महज 100 मीटर की दूरी के अंदर ही ये रॉकेट गिरा है। इस दौरान योमाना अल सईद डरी भीं, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को ज्यादा अहमियत देते हुए लाइव रिपोर्टिंग जारी रखी और इस वक्त पूरी दुनिया में योमाना अल सईद के रिपोर्टिंग की तारीफ की जा रही है और इंटरनेशनल मीडिया में भी उनकी तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जैसे हालात हैं और फिलिस्तीन स्थिति चरमपंथी संगठन हमास लगातार इजरायल पर रॉकेट बरसा रहा है वहीं इजरायल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, आज सुबह इजरायल के रक्षामंत्री बेनी गेंन्ज ने कहा है कि 'इजरायल अभी और हमले करेगा। हमास को नेस्तनाबूत करके ही इजरायल दम लेगा। इजरायल के पास अभी कई और टार्गेट हैं। और गाजा पर अभी कितने मिलिट्री एक्शन होंगे, इसकी कोई सीमा रेखा नहीं है'।












Click it and Unblock the Notifications