डोनाल्‍ड ट्रंप की 82 मिनट की स्‍पीच में सोते हुए जोशुआ की फोटो हुई वायरल

वॉशिंगटन। मंगलवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपना तीसरा स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस अमेरिकी कांग्रेस में दिया। इस बार के स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने 11 वर्ष के एक बच्‍चे जोशुआ ट्रंप का भी इनवाइट किया था। जोशुआ का ट्रंप फैमिली से कोई लेना-देना नहीं है। उन्‍हें इस स्‍पीच में फर्स्‍ट फैमिली की ओर से इनवाइट किया गया था क्‍योंकि जोशुआ को अपने सरनेम की वजह से स्‍कूल में बुली का सामना करना पड़ता है। लगता है कि जोशुआ ट्रंप को अपने राष्‍ट्रपति की 82 मिनट की स्‍पीच काफी बोरिंग लगी और शायद इस वजह से वह स्‍पीच के बीच में सो गए। जोशुआ की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

joshua-trump-100

बुली से डरे जोशुआ ने स्‍कूल जाना भी छोड़ा

सफेद शर्ट और गहरे रंग की टाई में जोशुआ ट्र्रंप, राष्‍ट्रपति का संबोधन सुनने आए थे। जोशुआ डेलावारे के रहने वाले हैं और वह फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप के करीब ही बैठे थे। जोशुआ कुछ ही मिनटों बाद सो गए और उनकी सोती हुई फोटोग्राफ पर सोशल मीडिया पर काफी मीम बन रहे हैं। लोग कह रहे हैं जोशुआ, ने आज सभी अमेरिकी नागरिकों की भावना को सामने लाकर रख दिया है। जोशुआ को स्‍कूल में इतना ज्‍यादा बच्‍चों ने परेशान किया था कि उन्‍होंने स्‍कूल जाना ही छोड़ दिया था। जोशुआ ने अपनी मां को बताया कि वह जिंदगी जीने की भी इच्‍छा नहीं रखते हैं। जोशुआ ने कहा कि उन्‍हें कभी भी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर इतना मशहूर नहीं होना था।

जोशुआ ने बताया, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि क्‍या मैं डोनाल्‍ड ट्रंप से जुड़ा हूं? और मैं बस यही कहता हूं कि अगर मैं उनसे जुड़ा होता तो क्‍या आज मैं यहां पर होता?' लगातार बुली से परेशान जोशुआ ने दिसंबर 2017 में स्‍कूल जाना छोड़ दिया था। इसके बाद से वह घर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं। वह जल्‍द ही एक मिडिल स्‍कूल में जाना शुरू करेंगे। उनके स्‍कूल में टीचर्स को आदेश दिया गया है कि वे जोशुआ के सरनेम का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा उन पांच छात्रों को भी जोशुआ से माफी मांगनी पड़ी है जिन्‍होंने उनका मजाक उड़ाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+