Nobel Prize 2023: जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार,जानिए क्यों चुना गया?
साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया। साहित्य में 2023 का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य रचनाओं के लिए दिया गया है।
नोबेल अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 1959 में नॉर्वे में जन्मे जॉन फॉसे को "उनके नवोन्वेषी नाटकों और गद्य के लिए सम्मानित किया गया है।

रॉयल स्वीडिश अकादमी ने जॉन फॉसे को नोबेल देने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने इनोवेटिव नाटकों और गद्यों से अनकहे को आवाज दी।
जॉन फॉसे का जन्म 29 सितंबर 1959 को नॉर्वे के Haugesund में हुआ था। उन्होंने 1983 में उपन्यास राउड्ट, स्वार्ट से शुरुआत की थी। जिसका विषय आत्महत्या था। जिसने उनके आगे का काम थीम को तैयार किया।
उनके प्रसिद्ध लेखन में स्टेंगड गिटार (1985), स्कुगर (2007), 2000 का लघु उपन्यास मॉर्गन ओग क्वेल्ड (मॉर्निंग एंड इवनिंग, 2015) शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications