रूसी सेना में शामिल होने के अलावा घर भी लौट सकते हैं विद्रोही वैगनर लड़ाके, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान
Vladimir Putin on Rebel Wagner Fighters: वैगनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रोगिजिन के विद्रोह के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विद्रोही वैगनर लड़ाके रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा नहीं तो वह बेलारूस के लिए रवाना हो सकते हैं या अपने घर भी लौट सकते हैं।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घोषणा के बाद टॉप सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री शोइगु भी शामिल हुए। वैगनर ग्रुप रक्षा मंत्री को ही मेन लक्ष्य बनाया था।

वहीं, इससे पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में देश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता बनाए रखने के लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि विद्रोह शुरू होने के 24 घंटे के अंदर समाप्त हो गया। लोगों के खून की नदियां बहने से बच गई। साथ ही उन्होंने भाड़े के सैनिकों को भी धन्यवाद दिया कि रक्तपात होने से पहले मार्च को रोक दिया।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो स्थिति रक्तपात में बदल जाती। वैगनर और रूसी सैनिकों के बीच खून की नदियां बहती। पुतिन ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। उहोंने कहा कि देश और लोगों को विद्रोह से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ, वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी ने मास्को मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद कानून के तहत चुनी हुई रूसी सरकार का तख्तापलट नहीं था। हम सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं चाहते थे, बल्कि अपनी निजी सैन्य कंपनी वैगनर के विनाश को रोकने के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने 11 मिनट का ऑडियो जारी कर अपने बयान में कहा कि हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया था।
यह भी पढ़ें- बेलारूस जाएंगे वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन, पुतिन ने वापस लिए आरोप, विद्रोही लड़ाकों पर नहीं चलेगा मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications