अमेरिका: Covid Vaccine की डेढ़ करोड़ डोज बर्बाद, कर्मचारियों ने मिक्स कर दिया फॉर्मूला

वाशिंगटन। एक तरफ दुनिया जहां कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी से जूझ रही है जिसके चलते बहुत सारे देशों में वैक्सीनेशन की हालत बहुत ही खराब है। ऐसे समय में अमेरिका में कोरोना वायरस वैक्सीन की 1.5 करोड़ डोज लापरवाही के चलते बर्बाद हो गई।

Coronavirus Vaccine

अमेरिका के पश्चिमी बाल्टीमोर स्थित दवा निर्माता यूनिट इमर्जेंट बॉयोसॉल्यूशन के प्लांट में बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते जॉनसन एंड जॉनसन की 1.5 करोड़ कोरोना वायरस वैक्सीन किसी काम की नहीं रह गई हैं। कंपनी ने वैक्सीन की डोज बनाते समय गलत पदार्थ मिला दिया। बाल्टीमोर स्थित इस कंपनी के प्लांट में ही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन भी बनाई जा रही है।

वैक्सीन में मिला दिया गलत पदार्थ
खास बात है कि बाइडेन प्रशासन को इस बारे में करीब एक हफ्ते पहले ही पता चल गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पॉलिटिको मैगजीन को बताया कि बाल्टीमोर प्लांट में गंभीर समस्या थी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते ही पता चला कि कर्मचारियों ने वैक्सीन में गलत पदार्थ मिला दिया जिसके चलते जॉननस एंड जॉनसन की डेढ़ करोड़ डोज बर्बाद हो गई। अधिकारी ने पॉलिटिको को बताया "ये कोई रहस्य नहीं था कि इमर्जेंट के पास दवा निर्माण के लिए विशेषज्ञों की कोई अनुभवी टीम नहीं थी।"

एस्ट्राजेनेका की फॉर्मूला किया मिक्स
इस बारे में पहली बार जानकारी बुधवार को सामने आई जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसकी खबर प्रकाशित की थी। जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा था कि इमर्जेंट की बाल्टीमोर यूनिट में बनी वैक्सीन के पूरे एक बैच को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि कर्मचारियों ने इसमें एक दूसरा पदार्थ मिक्स कर दिया है जो दूसरी वैक्सीन में डाला जाना था।

एमर्जेंट बायोसोल्यूशन प्लांट में ही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन भी बन रही है। यहां पर कंपनी के कर्मचारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन निर्माण के दौरान उसमें एस्ट्राजेनेका में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ मिला दिया। इसके चलते अब जॉनसन एंड जॉनसन की अगले महीने होने वाली शिपिंग में काफी देरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+