Joe Biden Ukraine को मुक्त बताकर बोले- रूस के राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका के फौलादी इरादों से टकराए

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन और रूस के युद्ध के एस साल पूरे होने से कुछ दिनों पहले यूक्रेन पहुंचे। उन्होंने प्रेसिडेंट जेलेंस्की से बात की। बाइडेन ने कहा, युद्ध में पुतिन ने अमेरिका के फौलादी इरादों से टकराए।

Joe Biden Ukraine

Joe Biden Ukraine को आजाद बताकर बोले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका के फौलादी इरादों से टकराना पड़ा है। युद्धग्रस्त यूक्रेन की औचक यात्रा के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मंगलवार को पोलैंड पहुंचे। वारसॉ में लोगों को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोचा था कि वह 'कठोर' हैं लेकिन उन्हें अमेरिका के फौलादी इरादों से टकराना पड़ा है।

इससे पहले बाइडेन रूस की सैन्य कार्रवाई के एक साल पूरे होने के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने पहुंचे।जो बाइडेन का संबोधन रूसी संसद में पुतिन के वार्षिक संबोधन के घंटों बाद आया। पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए अमेरिका पर आरोप लगाए। उन्होंने यूक्रेन को भी आड़े हाथों लिया।

यूक्रेन को अमेरिका से समर्थन का आश्वासन देते हुए बाइडेन ने पुतिन के इस आरोप को खारिज कर दिया कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश रूस पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। बाइडेन ने कहा, "एक साल पहले, दुनिया यूक्रेन और राजधानी कीव के पतन को तैयार थी। मैंने अभी दौरा किया। मैं रिपोर्ट कर सकता हूं कि कीव मजबूती से खड़ा है। गर्व के साथ कह सकता हूं कि कीव स्वतंत्र जो सबसे महत्वपूर्ण है।"

सीएनएन ने बाइडेन के हवाले से कहा, "जब रूस ने आक्रमण किया, तो यह केवल यूक्रेन की परीक्षा नहीं थी। पूरी दुनिया ने एक परीक्षा का सामना किया। यूरोप के साथ अमेरिका और नाटो की भी परीक्षा हो रही थी। रूसी राष्ट्रपति को "निरंकुश" बताते हुए बाइडेन ने कहा, "निरंकुश केवल एक शब्द समझते हैं: नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, आप मेरे देश को नहीं लेंगे। नहीं, आप मेरी स्वतंत्रता नहीं लेंगे। नहीं, आप मेरा भविष्य नहीं लेंगे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन में कभी भी रूस की जीत नहीं होगी। सोमवार को, बाइडेन ने ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए यूक्रेन की एक अघोषित यात्रा की और अमेरिका की "यूक्रेन के लोकतंत्र के प्रति अटूट और अडिग प्रतिबद्धता" की पुष्टि की। रूस के देश पर आक्रमण की एक साल की सालगिरह से पहले बाइडेन की यात्रा को एकजुटता के एक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- DRDO Astra Missile: ओडिशा के तट से परीक्षण टला, 100 KM से अधिक हवा से हवा में मार करेगी घातक मिसाइल

Recommended Video

    Russia-Ukraine War | Joe Biden से Kyiv में मिले Volodymyr Zelensky, मायने क्या? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+