DRDO Astra Missile: ओडिशा के तट से परीक्षण टला, 100 KM से अधिक हवा से हवा में मार करेगी घातक मिसाइल
डीआरडीओ ने हवा से हवा में मार करने वाली घातक मिसाइल Astra विकसित की है। यह मिसाइल 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर भी सटीक निशाना लगा सकेगी। इसके परीक्षण की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

DRDO Astra Missile: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने अस्त्र मिसाइल विकसित की है। इसका परीक्षण टल गया है। पहले सफल परीक्षण की रिपोर्ट आई, लेकिन बाद में समाचार एजेंसी ANI ने करेक्शन की सूचना दी। भूल सुधार में बताया गया कि अस्त्र मिसाइल का परीक्षण टल गया है, मिसाइल को टेस्ट करने की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
पहले सफल परीक्षण की खबर आई
इससे पहले ANI ने एक ट्वीट में बताया कि ओडिशा के समुद्री तट से फायर की गई मिसाइल ने 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर सटीक निशाना लगाया। डीआरडीओ ने बताया कि अस्त्र एयर टू एयर मिसाइल सिस्टम को सुखोई, मिग और तेजस जैसे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट से भी लॉन्च किया जा सकता है।

100 किलोमीटर दूर दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना
समाचार एजेंसी ने मंगलवार रात करीब 8.30 बजे बताया, डीआरडीओ अधिकारियों ने मंगलवार को ओडिशा तट से हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि Su-30MKI फाइटर जेट से दागी गई मिसाइल 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक निशाना साध सकती है। हालांकि, बाद में परीक्षण टलने की खबर आई।
Recommended Video
LCA और मिग-29 से भी लॉन्च होगी मिसाइल
अस्त्र मिसाइल को आने वाले दिनों में और उन्नत बनाने की योजना है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मिसाइल सिस्टम को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान और उन्नत लड़ाकू विमान- मिग-29 जेट से भी लॉन्च किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में इन विमानों को अस्त्र एयर टू एयर मिसाइल सिस्टम से लैस किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications