जो बाइडेन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, जी20 में शामिल होने के लिए आएंगे भारत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है, लिहाजा इस हफ्ते होने वाली जी20 समिट को लेकर उनके कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि वह गुरुवार को यात्रा कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस की सेक्रेटरी केरीन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति का कोरोना टेस्ट आज सुबह निगेटिव आया है, इससे पहले सोमवार की रात को भी उनका टेस्ट निगेटव आया था। उन्हें कोरोना के लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं, जोकि अच्छा है। फर्स्ट लेडी भी अच्छी हैं। जी 20 समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भारत की यात्रा करेंगे।

जी20 समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भारत आएंगे, यहां वह पीएम मोदी के साथ द्वीपक्षीय वार्ता भी करेंगे। भारत के बाद वह वियतनाम भी जाएंगे। पियरे ने कहा कि भारत और वियतनाम के प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं है। इससे पहले जेक सलिवन ने भी मंगलवार को इस बात की पुष्टि की थी कि जो बाइडेन जी20 की समिट में शामिल होने के लिए भारत जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications