अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- महामारी की शुरुआत में भारत ने हमारी मदद की, वैसे ही अब हम करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- महामारी की शुरुआत में भारत ने हमारी मदद की, वैसे ही अब हम करेंगे

वाशिंगटन, 26 अप्रैल: भारत इस वक्त अपने सबसे बुरे जन स्वास्थ्य संकट को झेल रहा है। ऐसे में अमेरिका ने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। रविवार (25 अप्रैल) को अमेरिका ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन कोरोना महामारी की लड़ाई में भारत की मदद करेगा और हर इमरजेंसी सहायता मुहैया कराएगा। अमेरिका ने कोविशील्ड वैक्सीन के भारतीय निर्माता को कच्चा माल मुहैया कराने के लिए भी हामी भर दी है। इसी के साथ अमेरिका ने पांच टन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर न्यूयॉर्क से भारत भेजा है। इस सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्वीट कर भारत की मदद के लिए अधिकारिक बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि कोरोना महामारी की शुरुआत में भारत में हमारी मदद की थी, अब वैसे ही हम भी भारत की मदद करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो भारत की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Covshield Vaccine के प्रोडक्शन के लिए America देगा कच्चा माल | Covid-19 |वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया, ''महामारी की शुरुआत में जब हमारे अस्पतालों पर भारी दबाव था, उस समय भारत ने अमेरिका की जिस तरह से मदद की थी, उसी तरह से भारत की जरूरत के समय में मदद करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।''

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है, ''अमेरिका भारत में कोरोना वायरस के खतरनाक प्रकोप के दौरान अतिरिक्त सहायता और आपूर्ति को तेजी से पहुंचाने के लिए हर कोशिश कर रहा है। अमेरिका भारत की मदद के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम भारत की मदद तो करेंगे ही लेकिन हम भारत के लोगों के लिए प्रार्थना भी कर रहे है, जिसमें उनके साहसी स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

    अमेरिका ने कोविशील्ड वैक्सीन के लिए भारत को कच्चा माल देने का फैसला किया है। इस फैसले से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान और उनके भारतीय समकक्ष अजित डोभाल के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की वार्ता के बाद व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एमिली होर्ने ने अधिकारिक बयान देते हुए कहा कि जिस तरह भारत में अमेरिकी की मदद की थी, जब हमारे अस्पताल में लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे थे। वैसे ही अब अमेरिका भी भारत की मदद के लिए खड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+