बाइडेन बोले- अमेरिकी इतिहास में सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपति के तौर पर पहचाने जाएंगे ट्रंप
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन ने एक बार फिर डोनाल्ट ट्रंप पर निशाना साधा है। बाइडेन ने अपने बयान में ट्रंप की अमेरिकी इतिहास का सबसे सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपति के रूप में निंदा की है। बता दें कि नवंबर की शुरुआत में ट्रंप द्वारा चुनाव नतीजों को गलत ठहाराने और अपनी हार स्वीकार ना करने को लेकर जो बाइडेन ने हमला बोला है।

गुरुवार को विलमिंगटन में दोनों पक्षों के गवर्नरों के एक समूह के साथ बैठक में जो बाइडेन ने कहा कि वह इस बात से चिंतित नहीं थे कि ट्रंप द्वारा चुनाव से इनकार करने पर सत्ता का हस्तांतरण रोका जा सकता है, वह इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित थे कि ट्रंप के ऐसे रवैये से एक देश के रूप में हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेहद खराब संदेश भेज रहे हैं। बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिकी चुनाव में जो भी हुआ उससे दुनिया को बहुत खराब संदेश जा रहा है कि लोकतंत्र कैसे काम करता है। हम नहीं जानते उनका (ट्रंप) का क्या मकसद है लेकिन मुझे लगता है कि यह एक गैर जिम्मेदाराना हरकत है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने मिशिगन से वापस लिया केस, जानिए चुनाव के दौरान क्यों करना पड़ा था ऐसा
बाइडेन ने विलमिंगटन में संवाददाताओं से कहा, अब राष्ट्रपति जो कर रहे हैं...यह ऐसी घटना बनने जा रही है जिससे वह अमेरिकी इतिहास के सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपतियों में से एक के रूप में पहचाने जाएंगे। यह राष्ट्रपति की छवि को तो धूमिल करता ही है बल्कि यह भी सवाल उठता है कि क्या यह कानूनी है? बाइडेन ने आगे कहा, अब इस बात को स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन ऐसे इंसान के लिए यह समझना मुश्किल है, मुझे विश्वास है कि वह (ट्रंप) ये बात अच्छे से जानते हैं कि वो ना ही चुनाव जीते हैं और ना जीत सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications