एक बार फिर से जो बाइडेन ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिलन, बोले- हम रूस पर और प्रतिबंध लगाएंगे

वॉशिंगटन, 05 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार रूस पर हमलावर हैं। जिस तरह से यूक्रेन के खिलाफ रूस ने युद्ध का ऐलान किया उसके बाद से जो बाइडेन रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा चुके हैं। यही नहीं बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति को वॉर क्रिमिनल तक करार दिया है। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को वॉर क्रिमिनल कहने पर मेरी आलोचना हो रही है, लेकिन वो वॉर क्रिमिनल ही हैं। हमे यूक्रेन की मदद करनी जारी रखनी चाहिए, उसे हथियार देना और सभी जरूरी सामान देना जारी रखना चाहिए। साथ ही हमे सभी जानकारियां भी इकट्ठी करनी चाहिए ताकि हम युद्ध के दौरान किए गए अपराधों की सुनवाई कर सके।

Recommended Video

      Ukraine ground report: सड़कों पर धंसे बारूद, खंडहर बनीं इमारत, Bucha city तबाह | वनइंडिया हिंदी
      biden

      दरअसल जिस तरह से यूक्रेन के बुचा में अमानवीय घटना सामने आई और यहां आम लोगों को मौत के घाट उतारा गया, जिसमे महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं उसके बाद से रूसी सेना की काफी आलोचना हो रही है। बुचा नरसंहार का जिक्र करते हुए बाइडेन ने कहा कि हम रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका और अन्त कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूएन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में यूक्रेन में बढ़ते वॉर क्राइम पर चर्चा होगी, इसमे बुचा की घटना पर भी चर्चा होगी।

      गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन के बुचा में रूसी सेना का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां पर सड़क पर लोगों के शव पड़े मिले हैं। शवों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ बंधे हैं, उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई है। लोगों के शरीर पर मारपीट और उनके साथ उत्पीड़न के निशान हैं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूसी सेना पर आम लोगों के खिलाफ अमानवीय व्यवहार करने और नरसंहार का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर बुचा की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग रूसी सेना की आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में कीव में 410 शव बरामद किए गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+