कोरोना लैब में बना या फिर प्राकृतिक, कैसे फैला वायरस? अमेरिका ने खुफिया एजेंसियों को दिए जांच के आदेश
कोरोना लैब में बना या फिर प्राकृतिक, कैसे फैला वायरस? अमेरिका ने खुफिया एजेंसियों को दिए जांच के आदेश
वाशिंगटन,27 मई: कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अमेरिका एक बार फिर सख्त है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार (26 मई) को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कोरोनो वायरस की उत्पत्ति की जांच करने का आदेश दिया है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी जांच के दौरान पता लगाएगी कि ये कोरोना वायरस लैब (प्रयोगशाला) से लीक हो गया था या फिर प्राकृतिक था। जांच में देखा जाएगा कि कोरोना वायरस लैब में तैयार किया गया था या फिर जानवर द्वारा मनुष्यों में फैला है। अपने बयान में जो बाइडेन ने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई, इस पर एजेंसियां आम सहमति तक नहीं पहुंची थीं। लेकिन उन्होंने उन्हें "अपने प्रयासों को दोगुना करने" और 90 दिनों में जांच के रिपोर्ट मांगे हैं। हाल ही में कोरोना वायरस पर व्हाइट वरिष्ठ सलाहकार ने कहा था कि दुनिया को कोरोना वायरस की जड़ का पता लगाने की जरूरत है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले कई दिनों में, व्हाइट हाउस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में एक जांच की आवश्यकता को पर जोर देना कम कर दिया था। अमेरिका ने कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्लूएचओ) एक अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए उचित स्थान है। अब ऐसे में जो बाइडेन का बयान एक अचानक बदलाव आया है और उन्होंने कोरोना की उत्पति को लेकर खुफिया एजेंसियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि अधिकारियों ने बदलाव के बारे के कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
वायरस कैसे फैला? इस मामले पर शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस सप्ताह अधिक कठोर जांच के लिए अपील की थी। विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा पहले की रिपोर्ट को खारिज करने के लिए बढ़ती आलोचना का सामना करना पड़ा। ऐसी संभावना है कि कोरोना वायरस गलती से चीनी प्रयोगशाला से लीक हुआ है।
बता दें कि 2021 की शुरुआत में चीन पहुंची डब्लूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में साफ-साफ कहा था कि कोरोना वायरस के लैब से निकलने की आशंका ना के बराबर है। हालांकि चीन ने डब्लूएचओ ने की टीम को रॉ डेटा देने से भी इनकार कर दिया था।
चीन पर शुरुआत से ही आरोप लग रहे हैं कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद महीनों तक अंतरराष्ट्रीय जांच में देरी की। चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। चीन पर ये भी आरोप है कि उसने लैब की जांच से पहले ही वर्चुअली लैब की इस तरह सफाई की ताकी किसी के हाथ कोई सबूत ना लगे।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications