Biden की टीम में एक और भारतवंशी, Bharat Rammurti को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वाशिंगटन। Indian-Amrican in Joe Biden Team अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के जो बाइडेन के प्रशासन में एक और भारतवंशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी भारत राममूर्ति को राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (National Economic Council) का उप-निदेशक बनाया है। एनईसी व्हाइट हाउस की महत्वपूर्ण संस्था है जो राष्ट्रपति को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीति बनाने को लेकर सलाह देती है।

जोएल गैम्बल, जो कि बाइडेन-हैरिस की आर्थिक नीतियों की ट्राजिशन टीम मैं हैं, और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में प्रोफेसर डेविड केमिन आर्थिक परिषद के दो अन्य सदस्य होंगे।
नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बाइडेन ने बताया कि "आज की नियुक्तियों में एक मजबूत और अधिक समावेशी मध्यम वर्ग के निर्माण को लेकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाया गया है। ये देश की अभूतपूर्व आर्थिक चुनौतियों को नियंत्रित करने में मेरे प्रशासन का मार्गदर्शन करने में मदद करेंगे।"
कोरोना पैकेज की टीम का रहे हिस्सा
राममूर्ति वर्तमान में रूजवेल्ट इंस्टीट्यूट में कॉरपोरेट पॉवर प्रोग्राम के प्रबंध निदेशक हैं। राममूर्ति 7 साल तक सीनेटर एलिजाबेथ वारेन के आर्थिक सलाहकार रहे हैं। वारेन के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भी उनके साथ रहे थे।
राममूर्ति को अप्रैल में कोरोना महामारी के दौरान करीब 2 ट्रिलियन प्रोत्साहन पैकेज वाले कोरोनोवायरस एड, रिलीफ एंड इकोनॉमिक सिक्योरिटी (CARES) अधिनियम को तैयार करने में देखरेख करने वाली एक कांग्रेस समिति में नियुक्त किया गया था।
तमिलनाडु से संबंध
भारत के तमिलनाडु से संबंध रखने वाले राममूर्ति ने अमेरिका प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके भाइयों ने भी हार्वर्ड से पढ़ाई की है वहीं उनके पिता भी रवि राममूर्ति हार्वर्ड से डॉक्टरेट हैं।
अपने चयन पर ट्वीट करते हुए राममूर्ति ने लिखा, "बाइडेन-हैरिस प्रशासन की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का हिस्सा होने पर मैं सम्मानित हूं। हमें इस संकट से निकलने के लिए बहुत कुछ करना है। साथ ही क मजबूत और पारदर्शी अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। मैं इस महान टीम के साथ काम करके बहुत उत्साहित हूं।"
उपराष्ट्रपति पद पर भारतवंशी कमला हैरिस के चयन के साथ ही बाइडेन ने प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भारतवंशियों को जगह दी है। बाइडेन में अपने प्रशासन में अधिक विविधता लाने की बात करते रहे हैं यही वजह है कि उन्होंने विभिन्न समुदायों को आगे बढ़कर प्रशासन में हिस्सा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications