Joe Biden: बाइडेन फिर से लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव? अगले हफ्ते चुनावी कैम्पेन लॉन्च करने का बना प्लान

अमेरिक में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप अपनी दावेदारी का ऐलान कर चुके हैं।

joe biden

Joe Biden News: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर से 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन और उनकी टीम अगले हफ्ते फिर से चुनाव अभियान की घोषणा करने की तैयारी कर रही है।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित तीन लोगों ने बताया, कि राष्ट्रपति के सहयोगी आधिकारिक तौर पर अपने अभियान को शुरू करने के लिए एक वीडियो जारी करने वाले हैं और वीडियो को लेकर काम चल रहा है।

द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, बाइडेन और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को बाइडेन के 2020 अभियान लॉन्च की चार साल की सालगिरह के मौके पर वीडियो जारी करने का फैसला किया है। बाइडेन के इलेक्शन कैन्पेन को लेकर जानकारी देने वाले लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इसकी जानकारी दी है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा, कि आधिकारिक घोषणा में देरी हो सकती है।

फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे बाइडेन?

बाइडेन ने महीनों से संकेत दिया है, कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी जताने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने फिलहाल आधिकारिक घोषणा को रोक रखा है, क्योंकि उन्होंने और उनके सहयोगियों ने एक अभियान शुरू करने की कोई तात्कालिकता महसूस नहीं की है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है, कि पिछले साल के आखिरी महीनों में हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करना है।

हालांकि, व्हाइट हाउस में काम करने वाले राष्ट्रपति बाइडेन के सहयोगी, काफी लंबे अर्से से उनके फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति बाइडेन के दो शीर्ष सलाहकार, अनीता डन और जेन ओ'माल्ली डिलन, फिर से चुनाव लड़ने की उनकी कोशिशों की देखरख कर रहे हैं, जिसमें शीर्ष भूमिकाओं के लिए कर्मचारियों का साक्षात्कार भी शामिल है, जबकि डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने चुनाव परिदृश्य का अध्ययन करने के लिए अनुसंधान परियोजनाओं को वित्त पोषित किया है।

माना जा रहा है, कि अगर जो बाइडेन की टीम अगले हफ्ते चुनावी कैम्पेन की घोषणा कर देती है, तो फिर बाइडेन फिर से अपनी पार्टी के अंदर दावेदारी का ऐलान कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Recommended Video

    Russia-USA Tension: अमेरिकी ड्रोन और रूसी फाइटर जेट में टक्कर, दोनों देशों में तनाव | वनइंडिया हिंदी

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने गुरुवार को कहा, कि "2024 राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित कोई भी घोषणा यहां से नहीं की जाएगी।" वहीं, आपको बता दें, कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अभी तक डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली अपनी दावेदारी का ऐलान कर चुके हैं, हालांकि पार्टी ने अभी तक उनकी दावेदारी पर कोई फैसला नहीं लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+