यूक्रेन के लिए धड़का यूएस फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन का दिल, पहुंच गईं जेलेंस्की की पत्नी से मिलने

यूक्रेन और रूस में जारी संघर्ष (Ukraine-Russia Conflict) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन (Jill Biden) यूक्रेन पहुंच गई। जिल बाइडेन ने स्लोवाकिया सीमा के पास एक गांव के स्कूल में यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिल बाइडेन का यह दौरा बिना किसी पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के तहत बताया गया।

जिल बोलीं मेरा दिल यूक्रेन के साथ

जिल बोलीं मेरा दिल यूक्रेन के साथ

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में मदर्स डे पर पहुंची फर्स्ट अमेरिकी लेडी ने जिल बाइडेन ने शांति की अपील की। उन्होंने यूक्रेन की महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका साहस बंधाया और कहा 'मातृ दिवस पर, मेरा दिल आपके साथ है।'

जिल बाइडेन और ओलेना जेलेंस्का की मुलाकात

जिल बाइडेन और ओलेना जेलेंस्का की मुलाकात

यूएस फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने यूक्रेन की पहली महिला यानी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का से मुलाकात की। जिल ने जेलेंस्का और यूक्रेन की महिलाओं से कहा कि अमेरिका उनके साथ है।

जिल बाइडेन ने शेयर की तस्वीरें

जिल बाइडेन ने शेयर की तस्वीरें

मदर्स डे के दिन यूक्रेन के अलावा जिल ने रोमानिया के महिलाओं से भी मु्लाकात की। ट्विटर पर अपने यूक्रेन दौरे की तस्वीरें शेयर की। जिल बाइडेन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'इस मदर्स डे, मैं यूक्रेन की माताओं और उनके बच्चों के साथ रहना चाहती था। पिछले कुछ महीनों में बहुत से यूक्रेनियाई लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा है। उन्हें अपने प्रियजनों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।'

जिल बाइडेन का दौरा यूक्रेन के लोगों को मैसेज

जिल बाइडेन का दौरा यूक्रेन के लोगों को मैसेज

यह कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का से मुलाकात का मकसद यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना था कि अमेरिका इस युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहा है। साथ ही यह भी प्रदर्शित करना था कि अमेरिका का हर नागरिक यूक्रेन के साथ खड़ा है।

स्लोवाकिया में सेलिब्रेट किया मदर्स डे

स्लोवाकिया में सेलिब्रेट किया मदर्स डे

यूएस फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्लोवाकिया के स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वे यूक्रेन की महिलाओं और उनके बच्चों से मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+