जेफ जाइंट्स बने व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टाफ, बने वाशिंगटन के सबसे ताकतवर अधिकारी

जो बाइडेन ने जेफ जाइंट्स को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया है। वे मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन की जगह लेंगे।

Jeff zients new chief of staff

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को अपने पूर्व सहयोगी जेफ जाइंट्स को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया है। जेफ जाइंट्स मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन की जगह लेंगे। रॉन क्लेन जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि जेफ जाइंट्स इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया था।

जो बाइडेन ने की तारीफ

जो बाइडेन ने एक बयान में रॉन क्लेन की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जेफ जाइंट्स अपने पूर्ववर्ती अधिकारी की राह पर चलते हुए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। आपको बता दें कि कोविड महामारी का सफलतापूर्वक कॉर्डिनेशन करने के बाद जेफ जाइंट्स ने बीते साल अप्रैल में व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। हालांकि बीते दिनों अमेरिका में हुए मध्याविधि चुनाव के बाद रोन क्लेन की मदद के लिए उनकी व्हाइट हाउस में वापसी हुई थी। हाल के समय में रोन क्लेन ने जेफ जाइंट्स को कई जिम्मेदारियां दी थी, उसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि जेफ जाइंट्स को अगला चीफ ऑफ स्टाफ बनाया जा सकता है।

वाशिंगटन का सबसे ताकतवर ओहदा

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ वाशिंगटन में सबसे शक्तिशाली सरकारी ओहदा माना जाता है। व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ को राष्ट्रपति के द्वारपाल के रूप में देखा जाता है। व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ यह तय करता है कि राष्ट्रपति के साथ कौन बात करेगा और कौन नहीं करेगा। इसके साथ ही व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ अक्सर बड़े निर्णयों से पहले राष्ट्रपति के अंतिम सलाहकारों में से एक होता है। जेफ ज्वाइंट्स को एक कुशल अधिकारी माना जाता है मगर उनके पास रॉन क्लेन जितने राजनीतिक संपर्क नहीं हैं।

बराक ओबामा संग भी कर चुके हैं काम

जेफ जाइंट्स की व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति ऐसे वक्त हो रही है, जब जो बाइडेन सरकार ने सत्ता में दो साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही जो बाइडेन के घर पर खूफिया दस्तावेज मिलने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति विपक्ष के निशाने पर भी हैं। वॉशिंगटन डीसी के निवासी जेफ जाइंट्स ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। जेन्ट्स के पास निजी सेक्टर में काम करने का लंबा अनुभव है। साल 2009 में पहली बार उन्होंने बराक ओबामा सरकार के प्रशासन में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+