नॉर्थ कोरिया से रिश्ते बेहतर करने के लिए जापान बातचीत के लिए तैयार

नई दिल्ली। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जिस तरह से लगातार बात चल रही है और दोनों देशों के शीर्ष नेता के बीच 12 जून को मुलाकात होने जा रही है, उसे देखते हुए आखिरकार जापान ने भी नॉर्थ कोरिया के साथ अपने रुख में नरमी दिखाई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने नॉर्थ कोरिया के साथ रिश्तों को बेहतर करने के लिए पहल की है। शिंजो अबे ने कहा कि जापान नॉर्थ कोरिया के साथ रिश्तों को बेहतर करने के लिए उससे बात करने के लिए तैयार है।

shinzo abe

शिंजो अबे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 12 जून को मुलाकात होने जा रही है। दोनों देशों के बीच सिंगापुर में होने वाली यह मुलाकात काफी अहम है। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच पिछले कुछ समय में काफी तल्ख बयानबाजी देखने को मिली है, लेकिन आपसी टकराव को दूर कर अब दोनों देश एक दूसरे से मिलने की बात रहे हैं, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या अमेरिका के साथ मुलाकात के बाद किम जोंग उन के रुख में बदलाव आता है और अन्य देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने की दिशा में काम करते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+