कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए जापान ने विदेशी यात्रियों के आगमन पर लगाई रोक

टोक्यो, 29 नवंबर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने विदेशी नागरिकों के आगमन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। जापान ने हाल ही में कोविड प्रतिबंधों में थोड़ी ढिलाई देते हुए विदेशी आवागमन को शुरू किया था, लेकिन नए वेरिएंट के आने के बाद फिर से इसपर फिर से रोक लगा दी गई है। फुमियो किशिदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, "हम 30 नवंबर से दुनिया भर के देशों की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के आवागमन पर रोक लगा रहे हैं।" आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का ये आदेश मंगलवार से लागू हो जाएगा।

Japan Prime minister

जापान ने हाल ही में 9 देशों पर से हटाया था प्रतिबंध

आपको बता दें कि नवंबर के शुरुात में जापान की सरकार ने घोषणा की थी कि वो कारोबारी यात्रियों, विदेशी छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए अपने देश की सीमाओं खोल रही है। हालांकि पर्यटकों के लिए जापान की सीमा फिर भी बंद थी। जापान की सरकार ने दक्षिण अफ्रीका समेत 9 देशों पर लगे इन प्रतिबंधों में ढील दी थी। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, ज़िम्बाब्वे, बोत्सवाना, जाम्बिया, मलावी और मोज़ाम्बिक का नाम शामिल था। इन देशों के यात्रियों को जापान में आने के बाद 10 दिन के लिए क्वारंटीन भी रहना होता था।

जापान ने कड़े प्रतिबंधों से ही कोरोना पर रखा है कंट्रोल

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को आगे कहा कि अतिरिक्त 14 देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा। आपको बता दें कि जब दुनिया में कोरोना का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा था, उस वक्त जापान ने कड़े प्रतिबंधों के आधार पर ही हालात को काफी हद तक कंट्रोल में रखा था। महामारी के वक्त जापान में कोरोना से 18300 मौतें हुई थी। कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में जापाना ने रफ्तार पकड़ी और अब जापान की लगभग 76.5 प्रतिशत आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+