G-20- Summit: जापान में मिले मोदी-ट्रंप, US राष्ट्रपति बोले- हम अच्छे दोस्त, मिलकर काम करेंगे
Recommended Video
ओसाका। जापान में जी-20 की बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में जीत की बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि मुझे शिंजो और मोदी दोनों को ही बधाई देनी चाहिए क्योंकि शिंजो ने भी जबरदस्त जीत दर्ज की है। आप लोग अपने देश के लिए जबरदस्त काम कर रहे हैं।

हम लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध लोग
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका आभारी हूं कि आपने चुनाव में जीत की बधाई दी। जापान अमेरिका और इंडिया मतलब जय, हम तीनों लोकतंत्र को समर्पित देश हैं। पिछली बार हम अर्जेंटीना में मिले थे, उसके बाद आज फिर से हमे मिलने का मौका मिला है, मुझे विश्वास है कि इस बैठक में सार्थक चर्चा होगी, हम लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध लोग हैं। हम शांति और सुरक्षा के लिए समर्पित लोग हैं। भारत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहा है।
चार विषयों पर करेंगे चर्चा
त्रिपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम मुद्दों पर बात हुई। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं चार विषयों पर बात करना चाहूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि इरान, 5जी, भारत-एमेरिका के द्विपक्षीय संबंध और रक्षा संबंध के बारे में बात करना चाहूंगा।
लोगों को एकजुट करने की काबिलियत
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, हमारे देश एक दूसरे के इतने करीब पहले कभी नहीं थे। मैं यह पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं। हम दोनों मिलकर कई क्षेत्र में काम करेंगे, जिसमे सेना भी शामिल है। हम आज उद्योग पर भी बात करेंगे। द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि आपने लोगों को एक साथ लाने का जबरदस्त काम किया है। मुझे याद है जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो कई दल अलग-अलग चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे। लेकिन अब वह एक साथ हैं। यह आपकी जबरदस्त काबिलियत है।
बता दें कि कुछ ही देर में जी-20 की बैठक की शुरुआत होगी, इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला जा रही है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications