गांव में रहने वालों के लिए पैसों की बारिश, टोक्यो खाली करवाने के लिए जापान ने खोला खजाना
दुनिया के कई सारे देश शहरों में बढ़ती भीड़ से परेशान हैं। जापान ही नहीं चीन और भारत में भी कई शहर ऐसे हैं जहां जनसंख्या घनत्व बेहद अधिक है। सघन आबादी को कम करने के लिए जापान ने ऐसा प्रयास शुरू किया है।

Image: File
जापान सरकार गांवों से पलायन कर शहर जाकर बस रही एक बड़ी जनसंख्या को फिर से गांव में शिफ्ट करना चाहती है। इसके लिए सरकार लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रही है। हालांकि सरकार की ये योजना सफल होती नहीं दिख रही है। लोग शहर छोड़कर गांव में बसना नहीं चाह रहे हैं। जापान सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक कम से कम 10 परिवार टोक्यो से ग्रामीण इलाके में शिफ्ट कर जाएं हालांकि आंकड़ों को देख सरकार को निराशा हाथ लग रही है।

गांव-शहर के बीच बनेगा संतुलन
एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में तेजी से कम हो रही जनसंख्या और टोक्यो में तेजी से बढ़ती जा रही आबादी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ये योजना लेकर आई है। जापान सरकार राजधानी टोक्यो से बाहर जाने वाले प्रत्येक परिवारों को इसके लिए 1 मिलियन येन प्रति बच्चे का भुगतान कर रही है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था। पहले साल 71 परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया था। साल 2020 में 290, 2021 में 1,184 और बीते साल 2022 में 2,400 परिवारों ने यह स्कीम चुनी है।

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें
जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अप्रैल से इस राशि को और बढ़ाने जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो छोड़ने वाले प्रत्येक परिवार को 3 लाख येन प्रति बच्चे मिलेंगे। 2 बच्चों वाले परिवारों को टोक्यो छोड़ने पर अतिरिक्त सुविधा भी सरकार देने का विचार कर रही है। जापानी टाइम्स अखबार के मुताबिक इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो कि कम 5 साल से टोक्यो में रह रहे हैं और परिवार का एक सदस्य टोक्यो में कोई नौकरी कर रहा हो। इसके अलावा परिवार को सरकार को यह बताना भी पड़ेगा कि वह गांव में कौन सा रोजगार करेगा?

टोक्यो में 5 साल रहना होगा जरूरी
इस योजना का लाभ उठाने वाले परिवार को कम से कम 5 साल रहना होगा। यदि वह इससे पहले वापस शहर लौट आता है तो उसे पूरे पैसे सरकार को वापस लौटाने होंगे। केंद्र सरकार और स्थानीय नगरपालिकाएं इस फंड की लागत को एक बार में ही नहीं देंगी। यह राशि किश्तों में दी जाएगी। यदि परिवार स्थानीय क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

शहरों में बढ़ती आबादी से परेशान कई देश
आपको बता दें कि दुनिया के कई सारे देश शहरों में बढ़ती भीड़ से परेशान हैं। जापान ही नहीं चीन और भारत में भी कई शहर ऐसे हैं जहां जनसंख्या घनत्व बेहद अधिक है। सघन आबादी को कम करने के लिए जापान ने ऐसा प्रयास शुरू किया है। इसमें उसे आंशिक सफलता मिलती भी दिख रही है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़े शहर टोक्यो की आबादी को नियंत्रित करने के लिए यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इसके साथ ही जापान अपनी घटती जनसंख्या से भी परेशान है। जापान में बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है और 65 से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।
सऊदी अरब में बुर्का पहनकर बुलेट ट्रेन दौड़ाती दिखेंगी महिलाएं, 32 महिलाओं का ट्रेनिंग बैच तैयार












Click it and Unblock the Notifications