Japan Earthquake: जापान में भूकंप और सुनामी के बाद भारतीय दूतावास का अलर्ट, जारी किया आपातकालीन नंबर
जापान में एक जनवरी, 2024 को आए भारी भूकंप और सुनामी के खतरों के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीय लोगों के लिए किसी भी स्थिति में संपर्क करने के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ ही दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है।
एक प्रेस बयान में, दूतावास ने आपातकालीन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए, जिन पर सहायता और राहत के लिए संपर्क किया जा सकता है। किसी भी सहायता के लिए निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, "दूतावास ने एक जनवरी 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी सहायता के लिए इन इमरजेंसी नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।"
+81-80-3930-1715 ( याकूब टोपनो)
+81-70-1492-0049 (अजय सेठी)
+81-80-3214-4734 (डीएन बरनवाल)
+81-80-6229-5382 (एस भट्टाचार्य)
+81-80-3214-4722 (विवेक राठी)
ईमेल:
[email protected]
[email protected]












Click it and Unblock the Notifications