Japan Earthquake: जापान में भूकंप के बाद 60 Aftershock, हजारों लोगों ने छोड़ा घर, 6 की मौत
Earthquake in Japan: जापान में नए साल की शुरुआत एक बड़ी तबाही से हुई। यहां आए 7.6 तीव्रता केशक्तिशाली भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोग अपना घर खाली कर निकल चुके हैं। इस बीच भूकंप के झटकों के दौरान इमारतें गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
भूकंप के तेज झटकों से जापान के तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ। तबाह यहीं नहीं थमी, भूकंप 60 से अधिक छोटे झटके (Aftershock) आए। बाद में अधिकारियों ने तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि समुद्र में तीन मीटर ऊंची लहरें उठेंगी लेकिन बाद में कहा गया कि एक मीटर लहरें उठेंगी।

भूकंप से कितना नुकसान?
जापान ने आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। भूकंप आने के तुरंत बात पश्चिमी समुद्र तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठीं। भूकंप का केंद्र नोटो प्रायद्वीप (Noto Peninsula) था। छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। झटके इतने तेज थे कि इमारतें ढह गईं और सड़कों में दरार आ गई। वहीं वाजिमा शहर में भी भीषण आग लग गई।
30 हजार घरों की बिजली गुल
सुनामी की चेतावनी और जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के कस्बों में तबाही की तस्वीरें सामने आने के बाद हजारों लोगों ने अपने घरों से बाहर हैं। स्थानीय न्यूज चैनलों को रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के कारण अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मौतों के संख्या अभी बढ़ सकती है। भूकंप के कारण बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके चलते करीब 30,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई।
40 रेवले लाइनें ट्रेनों को आवागमन ठप
अधिकारियों ने तटीय इलाकों में मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका व्यक्त की थी। लेकिन बाद में इसे घटाया गया। इस बीच खतरे की आशंका के बीच इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रांतों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले कुल 51,000 लोगों को ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया वहीं निप्पॉन एयरवेज़ और जापान एयरलाइंस द्वारा इस क्षेत्र के लिए उड़ानें रद्द कर दी गईं और 40 ट्रेन लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications