जापान में 6.3 रिक्टर की तीव्रता वाला भूकंप, तेज झटकों से हिला फुकुशिमा
टोक्यो। जापान में 6.3 रिक्टर की तीव्रता से तेज भूकंप के झटके लगे हैं। जापान में यह भूकंप शुक्रवार को फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के निकट आया है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक इसमें कोई हताहत और नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, जापान के पूर्वी इवाकी प्रांत में 300 किमी तक झटके लगे। वहीं, होन्शु द्वीप में 77.किमी की गहराई तक इन भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इस भूकंप से पहले मौसम विभाग ने सूनामी या भूकंप की पहले कोई चेतावनी नहीं दी थी।
जापान में आया यह भूकंप फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के निकट आया है। इसी क्षेत्र में 2011 में भी भूकंप आया था, जिससे जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को पूरा तबाह कर दिया था।
जापाने के इसी क्षेत्र में दो हफ्ते पहले भी भूकंप के तेज झटके लगे थे। नॉर्थ कोरिया द्वारा किए गए न्यूक्लियर टेस्ट के बाद जापान हाई अलर्ट पर है।
जापान के फुकुशिमा में 11 मार्च 2011 में 9.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे पूरा फुकुशिमा प्लांट तबाह हो गया था।