राजधानी टोक्यो समेत जापान के कई हिस्सों में लगा आपातकाल, कोहराम मचा रहा है कोरोना का नया वेरिएंट

कोरोना वायरस ने जापान को भी बेहाल कर दिया है। जिसके बाद राजधानी टोक्यो समेत जापान के कई शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

टोक्यो, अप्रैल 23: जापान में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट खतरनाक स्तर पर कोहराम मचा रहा है खासकर जापान में नया वेरिएंट उस वक्त ऊभर कर आया है जबकि कुछ महीने के बाद ही जापान में ओलंपिक का आयोजन किया जाना है मगर उससे पहले जापान की राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जापान के कई शहरों में रविवार से आपातकाल की घोषणा की गई है। जापान में इस वक्त कोरोना वायरस खतरनाक स्तर पर लोगों की जान लेने लगा है, जिसको देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री सुगा का भारत दौरा भी रद्द किया जा चुका है।

11 मई तक आपातकाल

11 मई तक आपातकाल

कोरोना वायरस से परेशान जापान में रविवार से आपातकाल का ऐलान किया गया है और ये आपातकाल इस वक्त 11 मई तक के लिए लगाया गया है। सरकार की कोशिश है कि आपातकाल लगाकर देश में संक्रमण की रफ्तार को कम की जाए। जापान में आपातकाल का ऐलान इसलिए भी किया गया है कि क्योंकि जापान में अगले हफ्ते से गोल्डन वीक शुरू हो चुका है और इस दौरान भारी तादाद में लोग छुट्टियां मनाने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में अगले हफ्ते से जापान की सड़कों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है, लिहाजा जापान की सरकार ने आपातकाल का ऐलान किया है।

पीएम ने दी मंजूरी

पीएम ने दी मंजूरी

जापान के कई शहरों में आपातकाल लगाने की मंजूरी जापान के प्रधामनमंत्री योशिहिदे सुगा ने दी है। शुक्रवार को टास्क फोर्स की बैठक के दौरान टोक्यो, ओसाका, ह्योगो और क्योटो शहरों में आपातकाल लगाने की पेशकश की गई थी। आपातकाल लगाने की घोषणा के बाद जापान के इकोनोमिक मंत्री ने कहा है कि 'भारी संख्या में लोग मर रहे हैं और लोगों को बचाने के लिए हमारे पास सख्त कदम उठाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था'। आपातकाल के दौरान हर सार्वजनिक जगह को बंद रखा जाएगा और सिर्फ बेहद जरूरी दुकानों को खोला जाएगा। आपातकाल के दौरान लोगों को सिर्फ इमरजेंसी के दौरान ही घर से बाहर निकलने की आजादी होगी। जापान की आबादी करीब 12 करोड़ 60 लाख है और माना जा रहा है कि आपातकाल लगाने से करीब 4 करोड़ लोगों की जिंदगी प्रभावित होगी। दूसरी तरफ टोक्यो में सिर्फ 3 महीने बाद ओलंपिक खेल का आयोजन होना है, ऐसे में कोरोना वायरस ग्राफ का तेजी से बढ़ना जापान के साथ साथ अलोपंकि खेलों के लिए भी बेहद चिंता की बात है।

चेतावनी के बाद आपातकाल

चेतावनी के बाद आपातकाल

जापान में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद आपातकाल का ऐलान किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्पेशल टास्क फोर्स ने जापान सरकार से कहा था कि अगर वीकेंड के दौरान भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं और जापान में पहले से ही कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, लिहाजा लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सरकार के पास आपातकाल लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तमुरा ने भी प्रधानमंत्री सुगा को देश के कई हिस्सों में आपातकाल लगाने की अपील की थी जिसके बाद जापान में आपातकाल लगाने का फैसला लिया गया है। जापान की आबादी 12 करोड़ से कुछ ज्यादा है और इस वक्त जापान में करीब 6 हजार मामले हर दिन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं वहीं जापान में पिछले 24 घंटों में 54 लोगों की वायरस से मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+