जापान के अरबपति युसाकू माइजावा ने बनाया रिकॉर्ड, ट्वीट को री-ट्वीट करने पर मिला कैश प्राइज
टोक्यो। जापान के अरबपति बिजनेसमैन युसाकू माइजावा एक बार फिर से खबरों में हैं। इस बार युसाकू ट्विटर की वजह से खबरों में हैं। युसाकू ने अपनी एक ट्वीट का री-ट्वीट करने के पर ईनाम देने का ऐलान क्या किया, ट्विटर पर मानों उनके ट्वीट को रि-ट्वीट करने की होड़ लग गई। अब इसे एक कॉम्पटीशन के तौर पर बताया जा रहा है और स्वीपस्टेक्स भी कहा जा रहा है और ट्विटर पर इसकी मंजूरी दे दी गई है। 43 वर्ष के युसाकू इससे पहले चांद पर जाने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

50 लाख से ज्यादा बार री-ट्वीट
युसाकू ने पांच जनवरी को एक ट्वीट किया था और इसे सोमवार तक करीब 50 लाख से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। इस ट्वीट को 12 लाख लाइक भी मिल चुके हैं। युसाकू ने ऐलान किया था कि उनकी ट्वीट को री-ट्वीट करने और उन्हें फॉलो करने वाले 100 लकी विनर्स को 100 मिलियन येन (करीब 6.4 करोड़ रुपए) की राशि इनाम के तौर पर मिलेगी। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख से ज्यादा हो गई है। @yousuck2020 ट्विटर हैंडल वाले युसाकू के ट्वीट में चांद के सामने से रॉकेट की सवारी करते हुए व्यक्ति का ग्राफिक बना हुआ था।

चांद पर जाने वाले पहले टूरिस्ट होंगे माइजावा
इससे पहले सबसे ज्यादा रीट्वीट का रिकॉर्ड अमेरिका में कॉलेज स्टूडेंट कार्टर विलकिंसन ने बनाया था। विलकिंसन ने 2017 में एक फास्ट फूड चेन से एक साल तक फ्री चिकेन नगेट्स पाने के लिए लोगों से अपने ट्वीट को रीट्वीट करने की अपील की थी। उनके ट्वीट को 35.8 लाख बार रीट्वीट किया गया था। साथ ही उसे 9 लाख, 90 हजार लाइक मिले थे। युसाकू माइजावा दुनिया के पहले ऐसे पर्यटक होंगे जो चांद की सैर पर जाएंगे। माइजावा, स्पेसएक्स के रॉकेट के जरिए चांद का चक्कर लगाएंगे। युसाकु एक ऑनलाइन फैशन टाइफून हैं और उन्हें चांद पर भेजने वाली परियोजना के बारे में स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पिछले वर्ष अक्टूबर में ऐलान कर चुके हैं।

जापान के सबसे अमीर व्यक्ति
माइजावा, जापान के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक उनके पास तीन बिलियन डॉलर की संपत्ति है। मस्क ने पहले इस ट्रिप और इस पर जा रहे यात्री के बारे में कुछ नहीं बताया था। माइजावा पॉपुलर शॉपिंग साइट जोजोटाउन के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी जोजो जिसे आधिकारिक तौर पर स्टार्ट टूडे कंपनी लिमिटेड के तौर पर जाना जाता है। धरती से चांद की औसतन दूरी 237,685 मील यानी 382,500 किलोमीटर है। आखिरी बार साल1972 में अपोलो मिशन हुआ था और इसके बाद से कोई भी मनुष्य चांद पर नहीं गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications