बिन ब्याह बेटी, टीवी होस्ट से प्यार...PM पद से इस्तीफा देकर चौंकाने वाली जेसिंडा अर्डन कौन हैं?
जेसिंडा अर्डन अपने बेटी के साथ संसद भवन आने और क्राइस्टचर्च हमले के बाद इस्लामिक ड्रेस में देश को संबोधित कर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पिछले साल उनकी शादी कोविड की वजह से टल गई थी।

Jacinda Ardern Resigns: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने महज 32 साल की उम्र में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर और राजनीति से सन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जेसिंडा अर्डन ने कहा है, कि वो 7 फरवरी को अपना पद छोड़ देंगी और न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। जेसिंडा अर्डन के अचानक इस्तीफा देने से पूरी दुनिया के वर्ल्ड लीडर्स चौंक गये हैं और उन्होंने अपने अपने तरीके से प्रतिक्रिया जताई है। ऐसे में जेसिंडा अर्डन के बारे में जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि राजनीति में यही देखा गया है, कि कोई भी नेता अपने शीर्ष पद को आसानी से छोड़ना नहीं चाहता है, तो फिर जेसिंडा अर्डन ने अचानक से ये फैसला क्यों लिया है?

2017 में बनी थी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
जैसिंडा अर्डर्न साल 2017 में न्यूजीलैंड की गठबंधन सरकार में देश के शीर्ष पद पर पहुंचीं थीं और इसके बाद उन्होंने 2020 में अपनी सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी को व्यापक जीत दिलाई थी। और अब उन्होंने कहा है, कि उनके पास इतनी क्षमता नहीं बची है, कि वो देश का नेतृत्व कर सकें। जबकि, उन्हें अपने देश में कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए किए गये कोशिशों की वजह से विश्व स्तर पर सराहना मिली थी। आपको बता दें कि, जेसिंडा अर्डन का जन्म 26 जुलाई 1980 को हुआ था और वो न्यूजीलैंड की 40वीं प्रधानमंत्री हैं।

कौन हैं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन?
जेसिंडा अर्डन न्यूजीलैंड की उत्तरी द्वीप के भीतरी इलाकों में पली-बढ़ी, जहां उनके पिता एक पुलिस अधिकारी थे। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली जैसिंडा अर्डर्न ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। जिसके बाद वो ब्रिटेन चली गईं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की सरकार में पॉलिसी एडवाइजर के रूप में काम किया और उससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड में ही पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क के कार्यालय में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। वह 2008 में न्यूजीलैंड की सांसद बनीं और मार्च 2017 में लेबर पार्टी की उप नेता बनीं। जेसिंडा अर्डर्न ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब वह पद पर रहते हुए बेटी को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी प्रधानमंत्री बनीं। क्राइस्टचर्च मस्जिद गोलीबारी के बाद, जैसिंडा अर्डर्न ने मुस्लिम लिबास पहनकर देश को सांत्वना दी थी।

टीवी होस्ट से करती हैं प्यार
आपको बता दें कि, जेसिंडा अर्डन की शादी पिछले साल गर्मियों में होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से उनकी शादी कैंसिल हो गई थी। न्यूजीलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले मई-2021 में प्रधानमंत्री जेसिंडा ने शादी करने का फैसला लिया था और 2022 की गर्मियों में ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की घोषणा की थी। एक शादी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने खुलासा किया था, कि वो जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड और पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी करने जा रही हैं। जेसिंडा अर्डन ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'आखिरकार मुझे और मेरे पार्टनर को शादी करने की तारीख मिल ही गई। मैं टेलीविजन होस्ट क्लार्ड गेफोर्ड के साथ शादी करने जा रही हूं'। हालांकि, बाद में कोविड की वजह से उनकी शादी कैंसिल हो गई।
Recommended Video


साल 2019 में की थी सगाई
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और उनके ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड ने 2019 में सगाई रचाई थी। क्लार्क पेशे से एक टेलीविजन होस्ट हैं। सगाई के बाद जेसिंडा अर्डन देश की प्रधानमंत्री बन गई थीं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और उनके ब्वॉयफ्रेंड को एक बेटी भी है और प्रधानमंत्री अर्डन अपनी बेटी के साथ कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों और संसद में कार्यवाही के वक्त दिख चुकी हैं। 21 जून 2018 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान एक बेटी को जन्म दिया था। जेसिंडा अर्डन और उनके ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड की पहली बार 2012 में मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया था। 19 जून 2018 को जेसिंडा अर्डन ने पहली बार बताया था, कि वो गर्भवती हैं और बच्चे के जन्म देने वाली हैं।

अर्डेन के इस्तीफे पर नेताओं का रिएक्शन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि, "जैसिंडा अर्डर्न ने दुनिया को दिखाया है, कि बुद्धि और शक्ति के साथ कैसे नेतृत्व किया जाता है। उन्होंने प्रदर्शित किया है, कि सहानुभूति और अंतर्दृष्टि शक्तिशाली नेतृत्व के गुण हैं। जेसिंडा, न्यूज़ीलैंड के हितों की ज़बरदस्त समर्थक रही हैं, बहुतों के लिए प्रेरणा होने के साथ साथ मेरे लिए एक अच्छी दोस्त रही हैं।" न्यूजीलैंड के आंतरिक मामलों के मंत्री जन टिनेटी ने कहा है, कि "वह न केवल मेरे लिए सबसे अविश्वसनीय बॉस रही हैं, बल्कि व्यक्तिगत क्षमता के लिहाज से, वह मेरे लिए आदर्श रही हैं। जेसिंडा एक महान नेता हैं, मैं अब तक जितने भी लोगों से मिली हूं, उनमें सबसे मेहनती व्यक्ति।"












Click it and Unblock the Notifications