अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने भी पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका (Ivanka Trump)ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशाल जीत हासिल करने पर बधाई दी है। इवांका ने ट्विटर पर पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश पोस्ट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट्स (Lok Sabha Election Results 2019) में अपना परचम लहरा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया कई नेताओं ने पीएम मोदी को उनकी इस प्रचंड जीत पर गुरुवार को ही बधाईयां दे दी हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं और इसमें से बीजेपी की सीट ही 300 के करीब हैं।

पिता की तरह ट्वीट पर लिखा संदेश
इवांका ने ट्वीट किया और लिखा, 'नरेंद्र मोदी आपको इस महान जीत पर बधाई। भारत के बेहतरीप लोगों के अब आने वाला समय बहुत ही उत्साहजनक होने वाला है।' इवांका, साल 2017 में भारत आ चुकी हैं। उस समय वह हैदराबाद में हुए एक बिजनेस फोरम में शिरकत करने के लिए भारत आई थीं। इवांका ट्रंप, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पिता और डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई देने वाला ट्वीट किया, उसमें उन्होंने लिखा था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी को बड़ी चुनावी जीत पर बधाई।' उन्होंने आगे लिखा, 'पीएम मोदी के सत्ता में वापस आने के बाद भारत-अमेरिका साझीदारी में अब कुछ बहुत महान चीजें होने वाली हैं। मैं हमारे अहम कामों को जारी रखने की ओर अग्रसर हूं।' पीएम मोदी के लिए अमेरिकी कांग्रेस के विदेश समिति के चेयरमैन इलियट एल एंगेल ने भी अपनी बधाईयां भेजी हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ ही देश की जनता को भी अगले पांच वर्षों के लिए एक स्थिर सरकार चुनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
चीन, रूस और इजरायल से भी शुभकामनाएं
पीएम मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चिट्ठी लिखकर बधाई संदेश भेजा। जिनपिंग ने गुरुवार को पीएम मोदी का लिखी चिट्ठी में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही है। जिनपिंग ने इस तरफ भी ध्यान दिलाया है कि भारत और चीन के संबंध पीएम मोदी के नेतृत्व में कैसे आगे बढ़े हैं। जिनपिंग ने नई सरकार के नेतृत्व में चीन और भारत के संबंधों को नई दिशा की तरफ ले जाने की उम्मीद भी जताई है। पुतिन के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश वाला टेलीग्राम भेजा। पुतिन ने पीएम मोदी को ' आम चुनावों में बीजेपी को एक विशाल जीत की तरफ ले जाने पर बधाई दी है।' जनवरी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी और इस दौरान ही पीएम मोदी करे लोकसभा चुनावों के लिए गुडलक भी विश किया था। इसके अलावा इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को चुनावों में जीत हासिल करने पर बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications