ट्रम्प के साथ क्यों नजर नहीं आ रही इवांका? राष्ट्रपति दावेदारी पर चुप्पी, कोर्ट में पेशी के दौरान भी रही दूर
बीते दिनों न्यूयॉर्क के कोर्ट में पेशी के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनका परिवार नजर नहीं आया था। पूर्व राष्ट्रपति के एडवाइजर रहे बेटी इवांका और दामाद जेरार्ड कुश्नर व्योमिंग में छुट्टियां मना रहे थे।

बीते साल नवंबर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उतरने का ऐलान कर दिया। ट्रम्प पूरे अमेरिका में अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं लेकिन उनकी की बेटी इवांका ही उनसे काफी दूर नजर आ रही हैं।
इवांका और ट्रम्प के बीच की दूरी लंबे वक्त से नजर आ रही है। 2 महीने पहले डोनाल्ड ट्रम्प न्यूयॉर्क में कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। तब बेटी इवांका और दामाद जेरार्ड कुश्नर व्योमिंग में छुट्टियां मना रहे थे।
अब जब ट्रम्प अपने चुनाव में जी जान से भिड़ गए हैं, इवांका ने खुद को इससे दूर कर लिया है। सोशल मीडिया पर भी इवांका ने अपने पिता के समर्थन में कुछ भी पोस्ट नहीं कर रही हैं।
ट्विटर पर यदि इवांका के प्रोफाइल को खंगाले तो दिखता है कि उन्होंने 11 सितंबर 2022 को एक रिट्वीट किया था जिसका संबंध उनके पिता ट्रम्प से था।
रिपोर्ट बताती हैं कि पिता के कार्यकाल खत्म होने के बाद से उनके राजनीतिक करियर से खुद को दूर करने के लिए इवांका लगातार प्रयास कर रही हैं। इवांका ने अपने व्यावसायिक करियर पर ध्यान केंद्रित करना चुना है।
इवांका के पति जेरेड कुशनर भी ऐसा ही कर रहे हैं। इससे पहले इवांका और उनके पति ने जनवरी कैपिटल दंगों की जांच कर रही सदन की चयन समिति को गवाही दी थी।
भले ही इवांका खुद को ट्रम्प से दूर रख रही हों मगर ट्रम्प परिवार के मुद्दों से खुद को दूर करने में उन्होंने शायद बहुत देर कर दी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कि ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन के खिलाफ 250 डॉलर मिलियन धोखाधड़ी मामले में उन्हें प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया है।
आपको बता दें कि ट्रम्प और उनके पूरे परिवार के खिलाफ न्यूयॉर्क की सरकारी वकील लेटिटिया जेम्स ने सितंबर में केस दायर किया था। लेटिटिया जेम्स न्यूयॉर्क की सरकारी वकील हैं।
इस केस में ट्रम्प और उनके परिवार पर एक फ्रॉड केस में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। 200 से भी अधिक पेज की दायर याचिका में ये दावा किया गया है कि ट्रम्प परिवार ये फ्रॉड करीब 1 दशक से करता रहा था।
याचिका के मुताबिक ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी संपत्ति का मूल्य अधिक बताकर बैंक, बीमा कंपनी और इनकम टैक्स विभाग को धोखा दिया। इसमें दावा किया गया है कि ठगी के लिए कंपनी ने मिसलीडिंग एप्रेजल्स का इस्तेमाल किया।
याचिका के मुताबिक ये फ्रॉड कंपनी के उपरी मैनेजमेंट द्वारा अंजाम दिया गया है। इस केस में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और इरिक को भी आरोपी बनाया गया है।
इवांका की ट्रम्प से दूरी की वजह इसी केस को बताया जा रहा है। इसी फ्रॉड मामले में केस दायर होने के बाद से इवांका ने ट्रम्प से जुड़े हर मामले में चुप्पी साध ली है।












Click it and Unblock the Notifications