इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, कैप्शन में लिखी ऐसी बात कि ट्रेंड हुआ #Melodi

Italian PM Giorgia Meloni And PM Narendra Modi: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (COP28) के दौरान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 46 वर्षीय इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ COP28 समिट की एक सेल्फी शेयर की है।

यह सेल्फी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने COP28 समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ ली है। इस तस्वीर में दोनों नेता मुस्कुरा रहे हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इस सेल्फी को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, ''COP28 में गुड फ्रैंड्स, #Melodi''

Italian PM Giorgia Meloni And PM Narendra Modi

असल में पीएम मेलोनी ने तस्वीर शेयर करते हुए हैशटैग #Melodi का भी इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को यूजर्स हैशटैग #Melodi के साथ शेयर कर रहे हैं। #Melodi ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

इस तस्वीर के पहले भी COP28 समिट में एक-दूसरे से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी को देखा गया था। वैश्विक नेताओं के फोटोशूट के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी एक-दूसरे से बात कर हंसते हुए दिखे थे।

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने COP28 बैठक के मौके पर पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी और कहा कि भारत और इटली एक स्थायी और समृद्ध भविष्य की तलाश में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, "स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की हमें उम्मीद है।"

पहले भी पीएम मोदी को दोस्त कह चुकी हैं पीएम जॉर्जिया मेलोनी

पीएम मोदी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती तब सुर्खियों में आई थी, जब जॉर्जिया मेलोनी सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली आई थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया था और उन्होंने उनसे हाथ मिलाया था।

पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने 17 सितंबर को पीएम मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं थीं। ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को "दोस्त" कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+