Giorgia Meloni Japan: जापानी पीएम ने जॉर्जिया मेलोनी के लिए क्यों गाया गाना, भावुक हो गईं इटली की प्रधानमंत्री
Giorgia Meloni birthday Japan: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के 49वें जन्मदिन पर टोक्यो में कूटनीति का एक बेहद खूबसूरत और मानवीय चेहरा देखने को मिला। अपनी आधिकारिक जापान यात्रा के दौरान मेलोनी को जापानी प्रधानमंत्री साने तकाइची (Sanae Takaichi) से एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।
जापानी पीएम ने न केवल मेलोनी के लिए खास केक मंगवाया, बल्कि प्रोटोकॉल से हटकर इटैलियन भाषा में 'हैप्पी बर्थडे' गाना भी गाया। दोनों महिला नेताओं के बीच दिखी यह केमिस्ट्री और गर्मजोशी अंतरराष्ट्रीय संबंधों में दोस्ती की एक नई इबारत लिख रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

जब जापानी PM ने गाया इटैलियन गाना
मेलोनी के जन्मदिन (15 जनवरी) के अवसर पर आयोजित इस खास मुलाकात का वीडियो Jeffrey J. Hall नामक यूजर ने सोशल मीडिया 'X' पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जापानी पीएम साने तकाइची अचानक मेलोनी के लिए केक पेश करती हैं और इटैलियन भाषा में जन्मदिन का गीत गाने लगती हैं। अपनी मातृभाषा में जापानी पीएम को गाते देख मेलोनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपनी हंसी और हैरानी छिपा नहीं पाईं और उन्होंने गले लगकर जापानी प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
ये भी पढ़ें: I Am Giorgia: मेलोनी की किताब में PM मोदी ने ऐसा क्या लिखा जो हो गया Viral, फिर चर्चा में आए दोनों
दो देशों की सहेलियां: दोस्ती और सेल्फी
इस पूरी यात्रा के दौरान मेलोनी और तकाइची के बीच किसी राजनेताओं जैसी औपचारिकता के बजाय दो सहेलियों जैसी गर्मजोशी नजर आई। मेलोनी ने जापानी पीएम के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की, जिसका कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। उन्होंने लिखा कि इटली और जापान भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन वे लगातार करीब आ रहे हैं। यह सेल्फी और दोनों नेताओं का एक-दूसरे से विदा लेते वक्त गले मिलना वैश्विक राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
रणनीतिक सहयोग और भविष्य का संकल्प
बर्थडे सरप्राइज के साथ-साथ यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई। मेलोनी ने अपनी यात्रा के बाद स्पष्ट किया कि इटली और जापान इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश भरोसेमंद पार्टनर हैं जो नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने के लिए संकल्पित हैं। यह साझेदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का निर्माण करेगी।
ये भी पढ़ें: 'Giorgia Meloni बड़ी हसीन, कहीं खतरे में ना पड़ जाऊं', Donald Trump ने इटली की PM पर क्या-क्या कहा?
दुनिया के लिए एक खास संदेश
तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था में इटली और जापान का यह मेल-मिलाप स्थिरता और विकास का संदेश दे रहा है। मेलोनी ने जोर देकर कहा कि उनकी मित्रता और सहयोग भविष्य की ओर देख रहा है। सुरक्षा से लेकर रिसर्च तक, दोनों देश अब एक-दूसरे के और करीब आ गए हैं। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि कूटनीति केवल फाइलों और समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों और सांस्कृतिक सम्मान से भी देशों के बीच की दूरियां मिटाई जा सकती हैं।
ये भी पढे़ं: Macron ने कान में कही ऐसी बात, चौंक गई इटली PM Giorgia Meloni, आंखों से यूं हुआ इशारा, लोग बोले- डोरे डाल रहे












Click it and Unblock the Notifications