Italian Dancer: इटैलियन डांसर ने मुस्लिम देश में किया उत्तेजक डांस, हुई गिरफ्तार, अब मिलेगी ये सख्त सजा
Italian Dancer: इस्लामिक देश इजिप्ट में एक इटैलियन महिला बेली डांसर लिंडा मार्टिनो उर्फ तारेक हसन हग्ग को सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया है। अधिकारियों ने उसके डांस को उत्तेजक मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इजिप्ट में जन्मी और इटलैयिन मूल की डांसर को काहिरा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 22 जून को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि हसन ने अभद्र कपड़े पहनकर जानबूझकर शरीर के प्राइवेट पार्ट्स का प्रदर्शन किया है। इसे सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन बताया गया है।
इंस्टाग्राम पर 22 लाख फॉलोवर्स
सोहिला तारेक हसन इंस्टाग्राम पर लिंडा मार्टिनो के नाम से जानी जाती हैं, जहां उनके 22 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हसन ने इंस्टा पेज पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वह छोटे कपड़ों में डांस करती दिखाई दे रही हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काहिरा के अभियोजकों ने बेली डांसर पर यौन उत्तेजक और भड़काऊ डांस के जरिए अनैतिकता भड़काने का आरोप लगाया है।

कुछ साल पहले आई थीं इजिप्ट
एयरपोर्ट पर जब हसन को गिरफ्तार किया गया, उस समय उनके पास कथित तौर पर काफी नगदी थी। काहिरा स्थित इतालवी दूतावास ने हसन की रिहाई की मांग की है और उनसे मिलने के लिए अनुमति मांगी है। हसन के पास दोहरी नागरिकता है, लेकिन कुछ साल पहले अपने इतालवी साथी से अलग होने के बाद वह अपने जन्मस्थान वाले देश इजिप्ट में लौट आई थीं, जहां उन्होंने एक सफल पेशा स्थापित किया है।
अश्लीलता पर सख्त है इजिप्ट
रिपोर्ट में बताया गया है कि इजिप्ट के कानूनों के अनुसार, उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है। मुस्लिम देश इजिप्ट ने हाल ही में नैतिक रूप से संदिग्ध माने जाने वाले कृत्यों के बारे में कड़े नियम लागू किए हैं। सरकार ने इसे अभियान स्तर पर लागू किया है, जिसके तहत कम से कम 5 दूसरी बेली डांसरों को इसी तरह के नैतिकता संबंधी आरोपों में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
अश्लीलता फैलाने पर कितनी सजा?
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में डांसर समा अल-मसरी को यौन उत्तेजक तस्वीरें शेयर करने का दोषी पाया गया था। उन्हें तीन साल की जेल और 300000 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया। डांसर ने आरोपों को खंडन किया था और दावा किया कि तस्वीरें उनके फोन से चोरी करके बिना अनुमति के बांटी गई थीं। नियम के तहत, इंटरनेट पर अकाउंट रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के उल्लंघन पर कम से कम दो साल की जेल और 300000 इजिप्टी पाउंड तक जुर्माना हो सकता है। मानवाधिकार संगठनों ने ऐसे मामलों की आलोचना की है। यह पहली बार नहीं है कि किसी मुस्लिम देश में महिला को अश्लीलता या फिर सोशल मीडिया पर इस तरह का कॉन्टेंट बनाने पर गिरफ्तार किया गया हो।
इस मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications